{"_id":"5f8e62c2cec2d66cbe2a630d","slug":"israel-son-s-wedding-in-the-hospital-on-the-will-of-corona-positive-father-watching-rituals-from-the-window-above","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्रायल: अस्पताल में भर्ती कोविड-19 पॉजिटिव पिता ऐसे बने बेटे की दुर्लभ शादी के गवाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्रायल: अस्पताल में भर्ती कोविड-19 पॉजिटिव पिता ऐसे बने बेटे की दुर्लभ शादी के गवाह
Tue, 20 Oct 2020 09:54 AM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Wedding in Hadassah Medical Center in Israel
- फोटो : Hadassah Medical Center
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
56 वर्षीय पिता कोरोना पॉजिटिव होकर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि बेटे की शादी उनकी नजरों के सामने हो। इसके बाद इस्रायल के हैदसा सेंटर में एक दुर्लभ शादी हुई।
शादी के लिए हॉस्पिटल परिसर में पारंपरिक कैनोपी बनाई गई। कुछ मेहमान भी इकट्ठा हुए और मास्क पहने दूल्हा-दुल्हन ने शादी की रस्म पूरी की।
इस दौरान पिता पूरे विवाह के गवाह बने, जो अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बिस्तर पर लेटे हुए थे। वे खिड़की से ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए पूरा विवाह देखते रहे।
दूल्हे के पिता को कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद गंभीर स्थिति होने पर सितंबर में अस्पताल में और भर्ती कराया गया था।
हैदसा मेडिकल सेंटर द्वारा रविवार के कार्यक्रम का एक वीडियो में दुल्हन को दिखाया गया। उनके साथ दो महिलाएं हैं जिनके हाथ में मोमबत्तियां हैं और वे अस्पताल परिसर में बनाए गए एक पारंपरिक विवाह मंडप में जा रही हैं।
दुल्हा-दुल्हन दक्षिणी इस्रायली शहर अरद में एक अति-रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस शादी के दौरान वहां मौजूद गायक हिब्रू संगीत गा रहा था। शादी में शामिल होने के लिए मास्क पहने कुछ अति-रूढ़िवादी पुरुष मौजूद थे। इसके साथ ही वहां कई फोटोग्राफर इस दुर्लभ शादी को कैमरों में कैद कर रहे थे।
विज्ञापन
इस पूरे समारोह को अस्पताल में मौजूद दूल्हे के पिता, ऊपर एक खिड़की से देख रहे थे।
वीडियो में वह अपने चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क के साथ खिड़की के पास दिखाई दे रहे हैं। वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए थे जिसे रंगीन गुब्बारे से सजाया गया था।