फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says it's hitting Iranian government targets, including notorious Evin Prison in Tehran

Israel: इस्राइल का दावा- तेहरान में सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना, कुख्यात एविन जेल पर भी किया हमला

Mon, 23 Jun 2025 03:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Jun 2025 03:56 PM IST
सार

Israel: इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस्राइल ने तेहरान में सरकारी ठिकानों पर हमला किया। इनमें एविन जेल भी शामिल हैं, जो दोहरी नागरिकता वाले और पश्चिमी देशों से जुड़े कैदियों को रखने के लिए बदनाम है। इसके अलावा आईआरजीसी के सुरक्षा मुख्यालय और शहर के फलस्तीन स्क्वायर को भी निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
Israel says it's hitting Iranian government targets, including notorious Evin Prison in Tehran
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल अब ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी सरकार के ठिकानों पर हमला कर रहा है। इनमें कुख्यात एविन जेल भी शामिल है। अन्य जिन ठिकानों पर हमला किया जा रहा है, उनमें अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) का सुरक्षा मुख्यालय, शहर का फलस्तीन स्क्वायर और बसीज वॉलंटियर कॉर्प्स की इमारत शामिल है। बसीज बल भी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का हिस्सा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ईरानी तानाशाह ने इस्राइली नागरिकों पर हमला किया है और अब उसे पूरी ताकत से सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया था कि तेहरान में स्थित ईरान की कुख्यात एविन जेल के गेट के पास एक संदिग्ध इस्राइली हवाई हमला हुआ। ईरानी मीडिया का अनुमान है कि यह हमला एक ड्रोन द्वारा किया गया हो सकता है। रिपोर्ट में कथित तौर पर हमले की ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज साझा की गई। यह जेल दोहरी नागरिकता वाले और पश्चिमी देशों से जुड़े कैदियों को रखने के लिए बदनाम है। जिन्हें ईरान अक्सर पश्चिमी देशों के साथ बातचीत में सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव का असर, अमेरिका ने अपने नागरिकों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की दी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


एविन में राजनीतिक कैदियों और पश्चिमी देशों से संबंध रखने वाले लोगों के लिए विशेष इकाइयां भी हैं, जिन्हें केवल ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के अधीन काम करने वाले रिवोल्यूशनरी गार्ड चलाते हैं। यह जेल अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा पहले से ही प्रतिबंधों का सामना कर रही है।

इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसकी वायुसेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित आंतरिक सुरक्षा बलों और आईआरजीसी के कमांड सेंटर्स और ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है। आईडीएफ ने बताया कि यह हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जो कि इस्राइली सैन्य खुफिया विभाग द्वारा प्रदान की गई थी।

किन-किन ठिकानों पर हुआ हमला?
बसीज मुख्यालय: इस्लामी क्रांति गार्ड बल (आईआरजीसी) की सबसे शक्तिशाली इकाइयों में से एक बसीज है। यह संगठन न केवल हथियारबंद बल है, बल्कि यह इस्लामी कानून को लागू करने, लोगों पर नजर रखने और सरकार को रिपोर्ट करने का भी काम करता है। इसे सीधे आईआरजीसी के अधीन माना जाता है।

अल्बोर्ज कोर: यह ईरान के तेहरान जिले के कई शहरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और ईरानी शासन की स्थिरता बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे भी हमले में निशाना बनाया गया।


इंटेलिजेंस और जनरल सिक्योरिटी पुलिस: यह बल ईरान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है और शासन के आदेशों को लागू करने में अहम भूमिका निभाता है। आईडीएफ ने इसे भी सैन्य बल का एक अंग बताया है और कहा कि यह हमला ईरानी सरकार की सैन्य और खुफिया क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया।

हमले के बाद इस्राइली सेना का बयान
ईरान के कई ठिकानों पर हमले के बाद आईडीएफ ने कहा, 'इन कमांड सेंटर्स पर हमला ईरानी शासन की सैन्य शक्ति को प्रभावित करता है और उसकी शासन व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखने की क्षमता को भी नुकसान पहुंचाता है।' यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के हफ्तों में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed