फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US issue travel advisory worldwide to his citizens amid iran israel war west asia tension

US: पश्चिम एशिया में तनाव का असर, अमेरिका ने अपने नागरिकों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की दी सलाह

Mon, 23 Jun 2025 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

अमेरिका का दावा है कि उसके हमलों में ईरान के परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर फोर्डो परमाणु केंद्र पर। इस भूमिगत परमाणु केंद्र पर अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से हमला किया। 

विज्ञापन
US issue travel advisory worldwide to his citizens amid iran israel war west asia tension
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए दुनियाभर में कहीं भी यात्रा को लेकर यात्रा सलाह (Travel Advisory)जारी की है। अमेरिका की यह सलाह ऐसे समय जारी की गई है, जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर शनिवार देर रात हमले किए। जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'दुनियाभर में सावधानी रखेंः ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष के चलते पश्चिम एशिया में हालात खराब हैं और वहां एयरस्पेस भी बंद है। ऐसे में विदेशों में अमेरिका या अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ प्रदर्शन हो सकते हैं। विदेश विभाग की सलाह है कि अमेरिकी नागरिक दुनियाभर में कहीं भी यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें और जो भी यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ें। साथ ही जहां जा रहे हैं, वहां सुरक्षा अलर्ट की भी जानकारी लें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Strikes Iran: वादा तो था अमेरिका को विदेशी मूर्खतापूर्ण युद्धों से बचाने का; फिर ट्रंप ने क्यों चुनी जंग?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सऊदी अरब, तुर्किये, इराक, यूएई और जॉर्डन में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। साथ ही लेबनान न जाने की सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है, जब शनिवार देर रात अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए थे। अमेरिका का दावा है कि इन हमलों में ईरान के परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर फोर्डो परमाणु केंद्र पर। इस भूमिगत परमाणु केंद्र पर अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से हमला किया। 

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अमेरिकी सेना के सीडीएस जनरल डैन केन ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले बेहद सफल रहे और इन हमलों में ईरान के परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान हुआ है। पीट हेगसेथ ने ये भी कहा कि इन हमलों में किसी ईरानी नागरिक और ईरानी सैनिकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

ये भी पढ़ें- America Iran Conflict: ईरान पर हमले से अमेरिकी संसद में घमासान, ट्रंप के एकतरफा फैसले से फंसी रिपब्लिकन पार्टी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed