फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel's Six-Day War in discussion again, know everything about one of the wars that lasted the shortest days

Israel: फिर चर्चा में इस्राइल की सिक्स-डे वॉर, जानिए सबसे कम दिन चले युद्धों में एक जंग के बारे में सब कुछ

Sun, 08 Oct 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अविव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अविव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

Israel: सिक्स डे वॉर में इस्राइल को पश्चिमी सहयोगियों का समर्थन हासिल था। वहीं, जिन देशों के खिलाफ इस्राइल ने युद्ध लड़ा था उनमें मिस्र, सीरिया, जॉर्डन, इराक, सऊदी अरब और कुवैत शामिल थे।

विज्ञापन
Israel's Six-Day War in discussion again, know everything about one of the wars that lasted the shortest days
सिक्स डे वॉर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी एशिया में इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। गाजा पट्टी में आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला बोला। इसके जवाब में इस्राइल की सेना एयर स्ट्राइक और जमीन से उन्हें करारा जवाब दे रही है। अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। ताजा हमले में 50 साल पुराने 1973 के युद्ध की दर्दनाक यादों को ताजा कर दिया है। हम आपको बताएंगे उस जंग के बारे में जब चंद दिनों में ही इस्राइल ने न सिर्फ जंग जीती थी, बल्कि कई इलाकों पर कब्जा कर लिया था। आइए जानते हैं..

विज्ञापन

पहले जानते हैं इस्राइल देश के उद्भव के बारे में
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया। वहीं दूसरी तरफ यहूदी और अरब लोगों के बीच का मतभेद भी काफी ज्यादा बढ़ गया था। ब्रिटेन इस मसले को हल करने में सक्षम नहीं था, इसलिए उसने यह मसला संयुक्त राष्ट्र में भेज दिया। इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग हुई और नतीजा निकला कि जहां यहूदियों की संख्या ज्यादा है, उन्हें इस्राइल दिया जाएगा। वहीं जिस जगह पर अरब बहुसंख्यक हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिया जाएगा। तीसरा था यरूशलम, इसे लेकर काफी मतभेद थे। यहां आधी आबादी यहूदी थी और आधी आबादी मुस्लिम। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अपने फैसले में कहा कि इस क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण लागू होगा। यूएन के फैसले के बाद 14 मई 1948 इस्राइल का उद्भव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

1948-49 में अरब इस्राइल युद्ध
संयुक्त राष्ट्र के फैसले के फौरन बाद नवनिर्मित इस्राइल के पड़ोसी देशों (मिस्र, सीरिया, इराक और जॉर्डन) ने उस पर हमला बोल दिया। इस युद्ध में इस्राइल ने अपना बचाव करते हुए इन चारों देशों को हरा दिया। इस लड़ाई के बाद जॉर्डन के पास फिलिस्तीन के पूरे वेस्ट बैंक का नियंत्रण आ गया। वहीं, गाजा पट्टी पर मिस्र का। वहीं, थोड़ी-बहुत जगह फिलिस्तीन की बची थी, उस पर इस्राइल ने कब्जा कर लिया। इस युद्ध के कारण फिलिस्तीन का अस्तित्व न के बराबर हो गया। युद्ध में इस्राइल ने फिलिस्तीन के पचास फीसदी हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध के वजह से लगभग सात लाख फिलिस्तीनियों को बतौर शरणार्थी अपना देश छोड़ना पड़ा था। 

विज्ञापन

1967 में हुआ सिक्स-डे वॉर 
अरब इस्राइल युद्ध के बाद मिस्र, सीरिया और जॉर्डन ने 1967 में फिर से इस्राइल पर हमला करने की योजना बनाई। उनके इस हमले से पहले ही इस्राइल ने इन तीनों देशों पर हमला बोल दिया। हमले में तीनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा। इस युद्ध में इस्राइल ने सीरिया से गोलन हाइट, मिस्र से गाजा पट्टी और सिनाई पेनीसुला और जॉर्डन से वेस्ट बैंक छीन लिया। बाद में कुछ अंतरराष्ट्रीय समझौतों के कारण इस्राइल को सिनाई पेनीसुला मिस्र को वापस करना पड़ा। दूसरी तरफ इस्राइल के पास पूरा फिलिस्तीन कब्जे में था। इस युद्ध को सिक्स-डे वॉर के नाम से जाना जाता है।

'सिक्ड डे वॉर' में कौन-कौन देश थे शामिल
इस युद्ध में इस्राइल को पश्चिमी सहयोगियों का समर्थन हासिल था। वहीं, जिन देशों के खिलाफ इस्राइल ने युद्ध लड़ा था उनमें मिस्र, सीरिया, जॉर्डन, इराक, सऊदी अरब और कुवैत शामिल थे। वहीं, इस युद्ध में पाकिस्तान और लेबनॉन की मामूली भागीदारी थी। इस युद्ध में इस्राइल को बड़ी जीत मिली थी। 

अब बात ताजा संघर्ष की
सशस्त्र संगठन हमास ने इस्राइल के खिलाफ 'ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड' शुरू किया है। मई 2021 में दोनों के बीच 11 दिन चले युद्ध के बाद सबसे बड़ा टकराव है। हमास का दावा है कि उसने पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागे हैं, वहीं इस्राइल ने इस बात की पुष्टि की है कि हमास के लड़ाके उसके कब्जे वाले इलाकों में घुस गए हैं। इस्राइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हागारी ने कहा है कि हमास ने जल, थल और हवाई तीनों तरह से हमले किए हैं। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे से हमास ने अचानक हमला शुरू किया। हमास के हमले के जवाब में इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में 'ऑपरेशन आइरन शॉर्ड्स' चलाया है। हमले की शुरुआत यहूदियों के एक पवित्र त्योहार सुकोट के बाद पड़ने वाले सिमचट टोरा के दिन हुई है। त्योहार के वक्त हुए हमले से इस्राइल और तिलमिला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed