{"_id":"60bcc1c88ebc3e8a646961b2","slug":"israel-preparations-for-the-new-government-fears-of-violence-like-us-capitol-hill-if-netanyahu-leaves-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल: नई सरकार की तैयारी, नेतन्याहू के पद छोड़ने पर अमेरिका के कैपिटल हिल जैसी हिंसा की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल: नई सरकार की तैयारी, नेतन्याहू के पद छोड़ने पर अमेरिका के कैपिटल हिल जैसी हिंसा की आशंका
Sun, 06 Jun 2021 06:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:08 PM IST
सार
इस्राइल में जल्द ही नई सरकार बन सकती है। आठ विपक्षी दल मिलकर साझा सरकार बनाने की तैयारी में हैं। ये कामयाब हुए तो 12 साल बाद देश में नई सरकार बनेगी।
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में आठ विपक्षी दलों की नई सरकार बनने के प्रबल आसार हैं। आठ पार्टियों का गठबंधन देश में सरकार बनाने का एलान कर चुका है। इस बीच इस्राइल में अमेरिका में हुई कैपिटल हिल जैसी हिंसा की आशंका है।
विज्ञापन
12 साल बाद इस्राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बिदा हो सकती है। विपक्ष के नेता यैर लपीद और नफ्ताली बेनेट ने नेतन्याहू को पद से हटाने के लिए विरोधी विचारधारा वाले आठ दलों के साथ गठबंधन बनाया है।
विज्ञापन
शिन बेट ने दी चेतावनी
इस बीच, इस्राइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने चेतावनी दी है कि देश में नई सरकार के गठन से पहले हिंसा हो सकती है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में भी ऐसी ही आशंका जताई गई थी। अब शिन बेट के प्रमुख नदाव अर्गामान ने हिंसा की आशंका जताई है।
विज्ञापन
अर्गामान के अनुसार हमने सार्वजानिक रूप से और सोशल मीडिया पर बहुत हिंसक और उकसाने वाली बातों में वृद्धि देखी है। इससे कुछ समूहों के बीच हिंसा भड़क सकती है। इससे पहले इस्राइली मीडिया में खबरें आई थीं कि नेतन्याहू के समर्थक अमेरिका में हुई कैपिटल हिल जैसी हिंसा को अंजाम दे सकते हैं।
'गद्दार' जैसे शब्द के इस्तेमाल से 1995 जैसे माहौल की चेतावनी
शिन बेट का कहना है कि दक्षिणपंथी समर्थकों के बीच बातचीत में 'गद्दार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल बढ़ा है। ये शब्द इस्राइल में बहुत संवेदनशील है। इससे 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन की हत्या की याद ताजा हो जाती है। राबिन को एक अतिराष्ट्रवादी ने फिलिस्तीन के साथ शांति समझौते पर आगे बढ़ने के लिए गोली मार दी थी। इस्राइल के वाम दल राबिन के खिलाफ जनता को उकसाने के लिए नेतन्याहू को जिम्मेदार बताते आए हैं। हालांकि नेतन्याहू इससे इनकार करते हैं।
गठबंधन देश के लिए खतरा: नेतन्याहू
उधर, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने नए गठबंधन को देश के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वे सांसदों से गठबंधन न करने की अपील कर रहे हैं।