फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel pm benjamin netanyahu says hamas fighters comprise half of gaza death count

Israel: इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने बताया अब तक हमास के कितने लड़ाके मारे, मृतकों के आंकड़ों से नहीं हैं सहमत

Tue, 14 May 2024 08:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 May 2024 08:05 AM IST
सार

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उनके हिसाब से गाजा में अब तक 30 हजार के करीब लोग मारे गए हैं, जिनमें से आधे के करीब हमास के लड़ाके हैं। 

विज्ञापन
israel pm benjamin netanyahu says hamas fighters comprise half of gaza death count
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजानिम नेतन्याहू ने दावा किया है कि गाजा में जितने लोग मारे गए हैं, उनमें से आधे हमास के लड़ाके हैं। गाजा में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने को लेकर इस्राइल दुनियाभर में आलोचकों के निशाने पर है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा में कम से कम 35,091 लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन


मृतकों में से आधे हमास के लड़ाके
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उनके हिसाब से गाजा में अब तक 30 हजार के करीब लोग मारे गए हैं, जिनमें से आधे के करीब हमास के लड़ाके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आंकड़ों में ये नहीं बताया है कि मरने वालों में हमास के लड़ाके कितने हैं, लेकिन बार-बार कहा है कि मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। नेतन्याहू ने बताया कि 14 हजार के करीब हमास के लड़ाके मारे गए हैं और करीब 16 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है। गौरतलब है कि नेतन्याहू ने मार्च में दिए एक अन्य इंटरव्यू में भी लगभग ऐसे ही आंकड़े दिए थे। उस वक्त नेतन्याहू ने 13 हजार हमास के लड़ाकों के मारे जाने और 20 हजार से काफी कम आम नागरिकों की मौत का दावा किया था। 
विज्ञापन


अमेरिका ने दी हथियारों की सप्लाई रोकने की धमकी
इस्राइली पीएम का यह दावा इस्राइल पर आम नागरिकों की मौत के लिए बढ़ रहे वैश्विक दबाव के बीच आया है। इस्राइल अब राफा पर हमले कर रहा है, जिससे उसका पुराना और सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका भी नाराज हो गया है। अमेरिका ने इस्राइल को 3500 बम की डिलीवरी पर फिलहाल रोक लगा दी है। हमास ने बीते साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर आम नागरिक थे। हमास के लड़ाकों ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। हालांकि नवंबर में हुए युद्धविराम में कई बंधकों को रिहा कर दिया गया था और 128 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं। इस्राइली सेना का कहना है कि बंधकों में से 36 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed