{"_id":"63d36e41d16f397e9911599c","slug":"israel-launches-bombing-raids-in-gaza-strip-in-response-to-rocket-attacks-from-gazan-terrorists-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Air Strike: इस्राइल ने रॉकेट हमले के जवाब में गाजा में की भारी बमबारी, हमास का ठिकाना तबाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Air Strike: इस्राइल ने रॉकेट हमले के जवाब में गाजा में की भारी बमबारी, हमास का ठिकाना तबाह
Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
सार
Israel Air Strike: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बमबारी में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) सेल के सदस्यों सहित नौ लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने आतंकवादियों के रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी में भारी बमबारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने कहा है कि यह कार्रवाई उग्रवादी संगठन हमास के गाजी पट्टी में हथियारों के निर्माण के प्रयासों को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बमबारी में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) सेल के सदस्यों सहित नौ लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसने मध्य गाजा में बॉटम ऑफ फॉर्म (Bottom of Form) को निशाना बनाया। यह एक भूमिगत सुविधा, जहां मागाजी शरणार्थी शिविर में रॉकेट बनाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि इस हमले से हमास के हथियार बनाने के प्रयासों को काफी नुकसान पहुंचा होगा। वहीं, मध्य गाजा में इस्राइल की बमबारी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, जिसमें गाजा में हवाई हमले से कई बड़े विस्फोट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल का कहना है कि वह गाजा पट्टी से होने वाली सभी हिंसा के लिए आतंकी समूह हमास को जिम्मेदार मानता है और इसका जवाब हवाई हमले से देता है। इस्राइल के अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल डिफेंस फोर्स ने शिन बेट सुरक्षा एजेंसी से शिविर में PIJ सेल के ठिकाने वाले अपार्टमेंट के बारे में सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को जेनिन में टिकिंग टाइम बम को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
हमास ने भी दक्षिणी इस्राइल क्षेत्र में रॉकेट दागे
इस्राइल और गाजा के आतंकवादी समूह हमास के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। वहीं, इस्राइल की बमबारी के बाद शुक्रवार की सुबह हमास ने दक्षिणी इस्राइल क्षेत्र में कई रॉकेट दागे। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे गाजा से कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। इस्राइली सेना ने कहा कि अलार्म बजने के बाद एक रॉकेट को आयरन डोम एंटी-मिसाइल सिस्टम द्वारा नष्ट किया गया, दूसरा खुले मैदान में गिरा और तीसरा सीमा से पहले गिर गया।
इससे पहले गुरुवार को यरुशलम के उत्तर में इस्राइली सैनिकों के साथ संघर्ष में एक फिलिस्तीनी नागरिक मारा गया। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी।