फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel launches airstrike again in Beirut explosions cut off main road between Lebanon and Syria

Israel-Lebanon: इस्राइली हवाई हमलों से बेरुत में फिर मची तबाही, लेबनान-सीरिया को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता कटा

Sat, 05 Oct 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 05:36 AM IST
सार

लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में रातभर हुए विस्फोटों के चलते कई किलोमीटर तक इमारतें हिल गईं। साथ ही आकाश में धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसमान से होती बमबारी के चलते दहियाह पड़ोस में कम से कम एक इमारत जमींदोज हो गई और कारें जल गईं।

विज्ञापन
Israel launches airstrike again in Beirut explosions cut off main road between Lebanon and Syria
बेरुत में इस्राइली हवाई हमले में ध्वस्त इमारतें। (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को बेरुत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाया। यहां इस्राइल ने आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय पर हवाई हमला किया। बमबारी के चलते लेबनान और सीरिया के बीच मुख्य रास्ता कट गया, जिसके चलते हमले से बचने के लिए भाग रहे लोग लेबनान की सीमा पार नहीं कर पाए। 

विज्ञापन


लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में रातभर हुए विस्फोटों के चलते कई किलोमीटर तक इमारतें हिल गईं। साथ ही आकाश में धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसमान से होती बमबारी के चलते दहियाह पड़ोस में कम से कम एक इमारत जमींदोज हो गई और कारें जल गईं। इस दौरान लोग बमबारी से बचने के लिए मलबे से पटी सड़कों पर छिपने के लिए भागते नजर आए। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने बेरुत में हमलों की जानकारी दी। सेना का कहना है कि उसने आधी रात के आसपास हिजबुल्ला के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया था। दावा किया कि इस्राइली सेना ने पिछले 24 घंटों में 100 हिजबुल्ला लड़ाकों को मार गिराया है। हालांकि, इस्राइली सेना ने ये नहीं बताया कि बेरुत पर किए गए ताजा हमले में उसने किसे निशाना बनाया था और हमले के दौरान कोई आतंकी मारा गया या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, बेरुत में अब तक लगातार 10 से अधिक हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में हिजबुल्ला लड़ाकों और नागरिकों सहित लगभग 1400 लेबनानी मारे गए हैं। इसके अलावा, लगभग 12 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। 


इस बीच, इस्राइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इस्राइल में लगभग 100 रॉकेट लॉन्च किए। इस्राइली सेना ने यह भी बताया कि एक दिन पहले बेरुत में एक हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग के प्रमुख मोहम्मद राशिद स्केफी की मौत हो गई थी। स्केफी एक वरिष्ठ हिजबुल्ला आतंकवादी था और उच्च हिजबुल्ला अधिकारियों के साथ उसके घनिष्ठ संबंध थे। 

इधर, गाजा में भी आतंकवादियों ने इस्राइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे। इस्राइली सेना ने बताया कि एक रॉकेट को इस्राइल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली ने रोक लिया और दूसरा गाजा की सीमा के पार किबुत्ज के पास एक खुले क्षेत्र में गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed