{"_id":"66f3f6ac7da64842d5082860","slug":"israel-launcheisrael-is-extensive-strikes-in-lebanon-leave-lebanon-immediately-uk-pm-to-british-nationals-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tel Aviv: इस्राइल ने हवा में तबाह की हिजबुल्ला की बैलेस्टिक मिसाइल; लेबनान हमले में 51 की मौत, 233 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tel Aviv: इस्राइल ने हवा में तबाह की हिजबुल्ला की बैलेस्टिक मिसाइल; लेबनान हमले में 51 की मौत, 233 घायल
Wed, 25 Sep 2024 05:10 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:10 PM IST
सार
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष हर दिन के साथ बढ़ रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार इस्राइल ने हिजबुल्ला की तरफ से तेल अवीव को निशाना बनाकर दागे गए बैलेस्टिक मिसाइल को हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। वहीं इस्राइल की तरफ से दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले में 51 की मौत हुई और 233 घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने बुधवार को तेल अवीव के पास हिजबुल्ला की तरफ से दागी गई मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया। बता दें कि बुधवार को तेल अवीव और केंद्रीय शहर नेतन्या में लोग सायरन की आवाज के साथ उठे, क्योंकि इस्राइल ने कहा कि उसके हवाई सुरक्षा बलों ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया है। इजराइली सेना ने कहा कि यह पहली बार है जब हिजबुल्ला की तरफ से दागी गई मिसाइल शहर के करीब पहुंची है। हलांकि इसमें किसी नुकसान या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
मोसाद के मुख्यालय को बनाया गया था निशाना
इधर हिजबुल्ला ने पुष्टि की है कि उसने इस्राइल की खुफिया सेवा मोसाद के मुख्यालय को निशाना बनाकर कद्र-1 बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। जानकारी के मुताबिक हिजबुल्ला की तरफ से इस्राइल की ओर दागी गई ये पहली बैलिस्टिक मिसाइल थी। वहीं हिजबुल्ला का कहना है कि मिसाइल को गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में और लेबनान और उसके लोगों की रक्षा के लिए दागा गया था।
नफाखियाह क्षेत्र में तबाह किया गया मिसाइल- इस्राइली सेना
वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल को भूमध्यसागरीय तट पर 4 मिलियन से अधिक लोगों के शहर तेल अवीव के पास तबाह किया गया था, और वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के नफाखियाह के क्षेत्र में इसके लांचर को मार गिराया।

दक्षिणी लेबनान में इस्राइल ने तेज किए हमले
वहीं इस्राइल की तरफ से दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले के बारे में जानकारी देते हुए लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को इस्राइली हमलों में 51 लोग मारे गए और 223 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे एक पोस्ट में, आईडीएफ ने बताया कि उसकी तरफ से दक्षिणी लेबनान और बेका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हमले किए जा रहे हैं। आईडीएफ बताया कि उसने बुधवार को अब तक लेबनान में 100 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है।

कीर स्टार्मर की ब्रिटिश नागरिकों से लेबनान छोड़ने की अपील
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई तेज होने के बाद ब्रिटिश नागरिकों से लेबनान को तुरंत छोड़ने का आह्वान किया है और आपातकालीन निकासी की आवश्यकता होने की स्थिति में साइप्रस में लगभग 700 ब्रिटिश सैनिकों को तैनात किया गया है।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार को लिवरपूल में लेबर पार्टी के सम्मेलन के दौरान बोलते हुए स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन हिंसा के बढ़ने के मद्देनजर अपनी आकस्मिक योजनाओं को तेज कर रहा है। माना जाता है कि हजारों ब्रिटिश नागरिक लेबनान में हैं और यूके विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) लेबनान की सभी यात्राओं के खिलाफ सलाह दे रहा है।
इस दौरान कीर स्टार्मर ने कहा कि हम सभी पक्षों से संघर्ष से पीछे हटने का आग्रह करते हैं ताकि आगे और दुखद जन हानि को रोका जा सके। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि स्थिति बिगड़ने पर ब्रिटिश नागरिकों का समर्थन करने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। मैं इस क्षेत्र में तैनात ब्रिटिश कर्मियों को उनकी प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।