फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel knew in advance about US attacks on Iran

Report: इस्राइल को पहले से पता था अमेरिका ईरान पर हमला करेगा, रिपोर्ट में दावा

Sun, 22 Jun 2025 06:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:58 AM IST
सार

ईरान-इस्राइल के बीच दो सप्ताह से जारी संघर्ष में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की पुष्टि की। वहीं, इस्राइली अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें पहले से पता था कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा। 

विज्ञापन
Israel knew in advance about US attacks on Iran
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष को दूसरा सप्ताह हो गया है। इस बीच, अमेरिका भी इस संघर्ष में शामिल हो गया है। अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैसे ही अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हमले की पहले से ही जानकारी थी। 

विज्ञापन


इस्राइल के सरकारी न्यूज चैनल कान के मुताबिक, इस्राइली अधिकारियों ने कहा कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे परमाणु ठिकानों पर हमला पूरी तरह अमेरिका और इस्राइल के बीच तालमेल से किया गया। इसके अलावा, इस्राइली अधिकारियों ने यह भी बताया कि तेल अवीव को ईरान पर हमला करने की अमेरिका की योजना के बारे में पता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Iran-Israel Tension Live: US ने किया ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमला; तेहरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


गुआम में पहले से तैनात किए गए थे बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स
इस्राइली अधिकारियों ने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए अपने खास बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमानों का इस्तेमाल किया। कई बी-2 विमान, जो विशाल बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं, ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले से पहले गुआम में तैनात किए गए थे। 


ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की ट्रंप ने पुष्टि की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है, जो ईरान-इस्राइल संघर्ष में अमेरिका के आधिकारिक प्रवेश का संकेत है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिका ने ईरान में तीन परमाणु ठिकानों पर सफल हमला किया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। 

ये भी पढ़ें: Iran-Israel Row: अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान परमाणु केंद्रों पर किया हमला; ट्रंप ने की पुष्टि

ट्रंप का दावा- फोर्डो की परमाणु सुविधा पूरी तरह खत्म
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बताया कि फोर्डो पर सबसे बड़ा हमला हुआ। वहां पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब फोर्डो की परमाणु सुविधा पूरी तरह खत्म हो चुकी है। यह हमला तब हुआ है, जब 13 जून को इस्राइल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें ईरान की परमाणु और सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed