फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel kills Hezbollah Top leader Haytham Tabtabai in Beirut airstrike

Hezbollah: इस्राइल का बेरूत पर हमला, IDF ने हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई को किया ढेर

Sun, 23 Nov 2025 11:36 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: लव गौर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:36 PM IST
सार

Hezbollah Top leader Haytham Tabtabai: इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा हमला करते हुए रविवार (23 नवंबर) को हिज्बुल्ला के टॉप नेता हेथम तबातबाई को मार गिराया है। 

विज्ञापन
Israel kills Hezbollah Top leader Haytham Tabtabai in Beirut airstrike
इजराइली सेना ने बेरूत पर हवाई हमला किया। (फाइल फोटो) - फोटो : Ani Photos

विस्तार

इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा हमला करते हुए रविवार (23 नवंबर) को हिज्बुल्ला के टॉप नेता हेथम तबातबाई को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में हेथम तबातबाई को ईरान समर्थित हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ बताया है। हालांकि हिज्बुल्ला ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। हेथम तबातबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व लीड किया था। जो कि हिज्बुल्ला की एक विशेष ऑपरेशन बल इकाई है।
विज्ञापन


जून के बाद पहली बार इस्राइल का हमला
इस्राइल ने बेरूत पर जून के बाद पहली बार हमला किया। इसी के साथ हिज्बुल्ला को को चेतावनी दी है कि वे अपने फिर से हथियार न जुटाएं और पुनर्निर्माण न करें। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए हैं। इधर, इस्राइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने एक बयान में कहा कि हम उत्तरी
विज्ञापन

इस्राइल के निवासियों और इस्राइल राज्य के लिए किसी भी खतरे को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादी संगठन को बनाने का कर रहा था काम
सोशल मीडिया पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि कुछ समय पहले, बेरूत के बीचों-बीच IDF ने हिज्बुल्ला के चीफ-ऑफ-स्टाफ पर हमला किया, जो आतंकवादी संगठन को बनाने और फिर से हथियारबंद करने का काम कर रहा था।




पोस्ट में आगे कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री और IDF चीफ ऑफ स्टाफ की सिफारिश पर हमले का आदेश दिया। इस्राइल हर जगह और हर समय अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काम करने का पक्का इरादा रखता है।"


ये भी पढ़ें: Israel Attack on Lebanon: इस्राइल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना, दी ये चेतावनी

कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप लीडर हेथम तबातबाई?

हेथम तबातबाई हिज्बुल्ला का शीर्ष नेता था, जो कि दक्षिणी लेबनान में संगठन के संचालन का नेतृत्व कर रहा था और इस्राइल के खिलाफ हमलों की योजना में शामिल था। हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम के बाद दूसरे नंबर का लीडर था। तबतबाई ने हिज्बुल्ला की राडवान यूनिट का नेतृत्व किया था। इस्राइली सेना के मुताबिक हिज्बुल्ला की अधिकांश इकाइयों की कमान संभाली और इस्राइल के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की।

2016 में अमेरिका ने तबातबाई  को आतंकवादी घोषित किया था, उसे एक सैन्य नेता बताया था, जिसने सीरिया और यमन में हिजबुल्लाह के विशेष बलों का नेतृत्व किया  और उसके बारे में जानकारी देने के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की पेशकश की थी। तबताबाई इब्राहिम अकील के स्पष्ट उत्तराधिकारी थे, जो सितंबर 2024 में इस्राइल हमलों में मारे गए थे, जिसमें हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेतृत्व का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया था, जिसमें लंबे समय से नेता हसन नसरल्लाह भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed