{"_id":"6923393a6f07180b6007ab9c","slug":"israel-launches-major-attack-on-beirut-targets-hezbollah-chief-issues-warning-to-disarm-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Attack on Lebanon: इस्राइल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना, दी ये चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Attack on Lebanon: इस्राइल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना, दी ये चेतावनी
Sun, 23 Nov 2025 10:11 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:11 PM IST
सार
हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले तेज हो गए हैं। इस्राइल और अमेरिका लेबनान पर इस शक्तिशाली चरमपंथी समूह को निरस्त्र करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल ने की बेरूत में स्ट्राइक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर जून के बाद पहली बार हमला किया। इस्राइल ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ को निशाना बनाया है। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर हमले में वरिष्ठ हिजबुल्ला कमांडर हेथम तब्ताबाई को मार गिराया है।
विज्ञापन
इस्राइल ने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को चेतावनी दी है कि वह दोबारा हथियार न जमा करे। इस्राइल-हिजबुल्ला युद्ध के समाप्त होने के करीब एक वर्ष बाद यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद क्षेत्र में बड़ा संघर्ष छिड़ने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने एक बयान में कहा, 'हम उत्तरी इस्राइल के निवासियों और देश के लिए किसी भी खतरे को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई जारी रखेंगे।' सरकारी प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने यह नहीं बताया कि इस्राइल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचित किया था या नहीं। उन्होंने केवल इतना कहा कि इस्राइल स्वतंत्र रूप से फैसले लेता है।
विज्ञापन
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने एक बयान में हमले की निंदा की। उन्होंने इस्राइल पर युद्धविराम समझौते को लागू करने से इनकार करने का आरोप लगाया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लेबनान और उसके लोगों पर हमलों को रोकने के लिए मजबूती और गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की।
हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले तेज हो गए हैं। इस्राइल और अमेरिका लेबनान पर इस शक्तिशाली चरमपंथी समूह को निरस्त्र करने का दबाव बना रहे हैं। इस्राइल का दावा है कि हिजबुल्ला दक्षिणी लेबनान में अपनी सैन्य क्षमताओं को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रहा है। लेबनानी सरकार, जिसने अपनी सेना की उस योजना को मंजूरी दे दी है जिसके तहत हिजबुल्ला को निरस्त्र किया जाएगा, ने इन दावों का खंडन किया है।
लेबनान और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक देश में जारी इस्राइली हमलों की आलोचना करते रहे हैं। साथ ही इस्राइल पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं। औन ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनका देश इस्राइल के साथ बातचीत के लिए तैयार है ताकि वह अपने हवाई हमले रोक सके और लेबनानी क्षेत्र में अपने कब्जे वाले पांच पहाड़ी इलाकों से हट सके। यह स्पष्ट नहीं था कि इस्राइल इस प्रस्ताव पर सहमत होगा या नहीं।