फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas calls for more international pressure on Israel before ceasefire's next phase

गाजा में फिर मानवीय संकट बढ़ने की आहट: संघर्षविराम के दूसरे चरण से पहले अड़ा हमास, इस्राइल के खिलाफ की यह मांग

Wed, 10 Dec 2025 01:55 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 10 Dec 2025 01:55 AM IST
सार

Gaza Ceasefire Crisis: गाजा में फिर से मानवीय संकट गहरा सकता है, क्योंकि संघर्ष विराम के दूसरे चरण से पहले हमास अपनी शर्तों पर अड़ गया है। उसकी मांग है कि इस्राइस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाया जाए। गाजा में खाद्य सामग्री की कमी है और अस्पतालों में दवाइयां लगभग खत्म हैं।

विज्ञापन
Hamas calls for more international pressure on Israel before ceasefire's next phase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा में जारी संघर्ष और अस्थायी युद्धविराम के बीच हमास ने मंगलवार को कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस्राइल पर और दबाव नहीं बढ़ाता, तब तक वह संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण में आगे नहीं बढ़ेगा। हमास नेता हुसाम बदरान ने कहा कि जब तक पहली चरण की सभी शर्तें लागू नहीं होतीं, जैसे कि बॉर्डर खोलना, हवाई हमले बंद करना और अधिक मानवीय सहायता गाजा में भेजना, तब तक अगला कदम संभव नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK Sanctions: रूस-चीन पर ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, सूचना युद्ध चलाने वाले संगठनों और कंपनियों पर कसी नकेल
विज्ञापन


इस्राइल बोला- हम तैयार हैं, लेकिन शर्तें पूरी हों
इस्राइली सरकार का कहना है कि वह अमेरिका की तरफ से बनाए गए 20-सूत्रीय संघर्ष विराम की योजना के अगले चरण पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इस्राइल ने हमास से मांग की है कि वह गाजा में बचे आखिरी इस्राइली बंधक के शव को वापस करे, क्योंकि यह भी समझौते का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास का आरोप- हमले जारी हैं, घरों को गिराया जा रहा
वहीं हमास का दावा है कि संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद इस्राइल हवाई हमले कर रहा है, फलस्तीनियों पर गोलीबारी कर रहा है और गाजा में घरों को तोड़ रहा है। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 10 अक्तूबर के बाद से अब तक 376 फलस्तीनी इस्राइली हमलों में मारे जा चुके हैं। वहीं इसके जवाब में इस्राइल का कहना है कि उसने गोली उन लोगों पर चलाई जो सुरक्षा रेखा के पास आए और उनमें कई हमलावर थे। हालांकि रिपोर्टों में कहा गया है कि मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।


गाजा में गहरा मानवीय संकट
संयुक्त राष्ट्र और राहत एजेंसियों का कहना है कि गाजा में राहत सामग्री बेहद कम मात्रा में पहुंच रही है। संघर्ष विराम के समझौते में हर दिन 600 ट्रक सहायता भेजने की बात थी, लेकिन पिछले एक महीने में औसतन सिर्फ 120 ट्रक ही पहुंचे। वहीं इस्राइल की एजेंसी सीओजीएटी का दावा है कि 600 से 800 ट्रक रोज जा रहे हैं, लेकिन संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि बाजार में सामान महंगा है और आम लोगों की पहुंच से बाहर है। गाजा में खाद्य सामग्री की कमी है, प्रोटीनयुक्त खाना मुश्किल से मिल रहा है और अस्पतालों में दवाइयां लगभग खत्म हैं। इस्राइल ने घोषणा की है कि अब जॉर्डन-इस्राइल बॉर्डर क्रॉसिंग से भी सहायता भेजने की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें - रूस में सैन्य विमान हादसा: मरम्मत के बाद पहली उड़ान में ध्वस्त हुआ An-22, सात लोग थे सवार; हादसे की जांच शुरू

नए शासकीय ढांचे की तैयारी और युद्ध का असर
संघर्ष विराम समझौते के अनुसार, आने वाले महीनों में गाजा में नया अंतरराष्ट्रीय प्रशासन गठित किया जाएगा और अगले चरण में हमास को निरस्त्र किया जाएगा। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जैसे ही बचे हुए बंधक के अवशेष सौंपे जाते हैं, अगला चरण लागू हो सकता है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल के हमलों में पिछले दो वर्षों में 70,300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें लगभग आधा हिस्सा महिलाएं और बच्चे हैं। गाजा में युद्ध की शुरुआत 7 अक्तूबर 2023 को उस हमले के बाद हुई, जिसमें हमास ने इस्राइल में 1200 लोगों की हत्या की थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed