फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hits Out At US Move, says Sanctions On Our Soldiers Is A Red Line

Israel: अमेरिका ने इस्राइल की एक सैन्य बटालियन पर प्रतिबंध लगाने का लिया फैसला, नाराज नेतन्याहू ने कही यह बात

Sun, 21 Apr 2024 12:48 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

इस्राइली मंत्री इतामर बेन ग्विर और बेजेल स्मोट्रिच ने भी अमेरिका के फैसले की कड़ी आलोचना की। ग्विर ने कहा कि हमारे सैनिकों पर प्रतिबंध लगाना खतरे का संकेत है। यह कदम बेहद गंभीर है और नेत्जाह येहुदा के सदस्यों की रक्षा की जानी चाहिए।
 

विज्ञापन
Israel Hits Out At US Move, says Sanctions On Our Soldiers Is A Red Line
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने एक तरफ इस्राइल की मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो दूसरी तरफ आंखें टेढ़ी कर दी। अमेरिकी संसद ने इस्राइल के लिए 13 अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता को मंजूरी दी है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका इस्राइल की एक सैन्य बटालियन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। ये प्रतिबंध बटालियन द्वारा फलस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए मानवाधिकार उल्लंघन के लिए लगाया जा सकता है। हालांकि, इस कदम की इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने निंदा की है। 

विज्ञापन


इस बटालियन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
फलस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना पर मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में अब अमेरिका वहां आम लोगों को निशाना बनाने के आरोप में नेत्जाह येहुदा बटालियन पर प्रतिबंध लगाने का एलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसी इस्राइली सैन्य टुकड़ी के खिलाफ बाइडन प्रशासन की पहली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आगबबूला हुए पीएम नेतन्याहू
अमेरिका के इस संभावित कदम से इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू खासे नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने शनिवार रात कहा, ‘इस्राइली रक्षा बलों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। हमारे सैनिक आतंकवादी से लड़ रहे हैं। आईडीएफ यूनिट पर प्रतिबंध लगाने का इरादा बेतुकापन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं जिस इस्राइली सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं, वह इन कदमों के खिलाफ सभी तरीकों से कार्रवाई करेगी।' बता दें कि अमेरिका इससे पहले ईरान पर भी इस्राइल पर हमला करने के लिए कई तरह से प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बाद इस्राइल के खिलाफ उनका एक्शन कई तरह के सवाल खड़े करते हैं।

हमारे सैनिकों पर प्रतिबंध लगाना खतरे का संकेत
इस्राइली मंत्री इतामर बेन ग्विर और बेजेल स्मोट्रिच ने भी अमेरिका के फैसले की कड़ी आलोचना की। ग्विर ने कहा, 'हमारे सैनिकों पर प्रतिबंध लगाना खतरे का संकेत है। यह कदम बेहद गंभीर है और नेत्जाह येहुदा के सदस्यों की रक्षा की जानी चाहिए।'


इस्राइली मंत्री इतामर बेन ग्विर और बेजेल स्मोट्रिच ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट से भी अमेरिकी आदेश के आगे न झुकने का आह्वान किया। वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में नेत्जाह येहुदा पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी योजना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed