फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Heatwave havoc record of highest temperature over decades likely to be broken know everything

Israel Heatwave: इस्राइल में भीषण गर्मी का कहर... टूट सकता है दशकों के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड; जानिए सबकुछ

Sat, 09 Aug 2025 11:24 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 09 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में बीते लगभग 22 महीने से युद्ध हो रहा है। इस्राइल गाजा पट्टी समेत कई हिस्सों में बमबारी कर रहा है। गोलाबारूद के लगातार इस्तेमाल से पर्यावरण पर भी असर हो रहा है। यही कारण है कि इस्राइल में दशकों के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड टूट सकता है। जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Israel Heatwave havoc record of highest temperature over decades likely to be broken know everything
बढ़ता तापमान चिंताजनक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस्राइल में भीषण गर्मी का कहर दिख रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दशकों के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस्राइल की भीषण गर्मी के कहर का आलम यह है कि कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। देश की मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तापमान अपने चरम पर पहुंचने की आशंका है। कल से शुरू हुई भीषण गर्मी के दौरान इस्राइल में तापमान बीते कई दशकों में सबसे ज़्यादा रहने की आशंका है।

विज्ञापन


तापमान 40 से 51 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
मंगलवार और बुधवार को गर्मी बढ़ने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने कहा, 
गैलिली सागर के आसपास और पूर्वी घाटियों में तापमान 48-49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जॉर्डन घाटी में तापमान 50-51 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राजधानी यरुशलम में तापमान 40 या 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed