फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War USS Dwight D Eisenhower aircraft carrier is heading to the Mediterranean

Israel: अमेरिका ने दो दिनों में दूसरा विमानवाहक पोत इस्राइल भेजा, यूएसएस आइजनहावर भूमध्यसागर पहुंचा

Thu, 12 Oct 2023 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 PM IST
सार

यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन और एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स को तैनाती के लिए तैयार किए जाने के बारे में पूछे जाने  पर किर्बी ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।  

विज्ञापन
Israel Hamas War USS Dwight D Eisenhower aircraft carrier is heading to the Mediterranean
John Kirby - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के पूर्वी भूमध्य सागर पहुंचने के बाद यूएसएस ड्वायट आइजनहावर विमानवाहक पोत भी भूमध्यसागर पहुंच चुका है। व्हाइट हाउस के प्रमुख अधिकारी जॉन किर्बी ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


यूएसएस आइजनहावर विमानवाहक पोत भूमध्यसागर पहुंचा
बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जॉन किर्बी ने कहा, 'भूमध्य सागर में दूसरे विमानवाहक पोत की तैनाती को लेकर कोई परिचालन निर्णय नहीं लिया गया था।' उन्होंने बताया कि यूएसएस ड्वायट आइजनहावर विमानवाहक पोत उस दिशा में जा रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि आपको मालूम है,  विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड फिलहाल भूमध्य सागर में है। वह बुधवार को पहुंचा था। ये विमानवाहक किसी भी संगठन, समूह, आतंकवादी नेटवर्क या इस्राइल के प्रति शत्रुतापूर्वक इरादों को अंजाम देने के तरीकों के निवारक के उद्देश्य से वहां मौजूद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन और एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स को तैनाती के लिए तैयार किए जाने के सवाल पर किर्बी ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं आपको इस पर बात करने के लिए रक्षा विभाग के पास भेजूंगा। बता दूं कि आइजनहावर को इस क्षेत्र में तैनात करने के लिए लंबे समय से तैयार किया जा रहा था।

इस्राइल-हमास संघर्ष में अबतक इस्राइल की तरफ से 1200 के करीब नागरिकों की मौत हो चुकी है। हमास के आतंकियों ने सैकड़ों के करीब इस्राइली नागरिकों को बंधक बना रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed