फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas war: UN experts say Israel Must Face Consequences Over Gaza Campaign World News

UN: यूएन विशेषज्ञों ने इस्राइल पर लगाए गंभीर आरोप, फलस्तीन पर हमलों की स्वतंत्र और गहरी जांच की उठाई मांग की

Tue, 31 Dec 2024 02:32 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 02:32 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के 11 विशेषज्ञों ने इस्राइल द्वारा फलस्तीन पर किए गए हमलों की स्वतंत्र और गहरी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस्राइल की दंडमुक्ति एक खतरनाक संदेश भेज रही है। साथ ही इस्राइल और उसके नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Israel Hamas war: UN experts say Israel Must Face Consequences Over Gaza Campaign World News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारिक विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि इस्राइल को गाजा में फलस्तीनी नागरिकों पर अधिकतम पीड़ा पहुंचाने के परिणाम भुगतने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल अंतर्राष्ट्रीय कानून की अवहेलना कर रहा है और उसके सहयोगी उसे बचाने का काम कर रहे हैं। 11 विशेषज्ञों ने एक बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून नागरिकों और नागरिक वस्तुओं की रक्षा करता है लेकिन इस्राइल बार-बार इसे तोड़ता है, जिससे फलस्तीनियों को अधिक नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि गाजा युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले से हुई थी। इस्राइल के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले में 1,208 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में 45,500 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें भी अधिकांश नागरिक थे। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने इस्राइल पर लगाया आरोप
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इस्राइल के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया, जिसमें हत्या, यातना, यौन हिंसा, और जबरन विस्थापन शामिल हैं। उन्होंने अंधाधुंध हमले भूखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने और सामूहिक दंड जैसी कथित युद्ध अपराधों का भी उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली हमले की जांच की उठाई मांग
विशेषज्ञों ने इस्राइल द्वारा किए गए इन गंभीर अपराधों की स्वतंत्र और गहरी जांच की मांग की और कहा कि इस्राइल की दंडमुक्ति एक खतरनाक संदेश भेज रही है। उन्होंने कहा किइस्राइल और उसके नेताओं को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही विशेषज्ञों को खास तौर पर गाजा के उत्तर में इस्राइल के अभियानों को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि इस्राइल के हमलों से गाजा के लोगों को स्थायी रूप से विस्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।


गौरतलब है कि इन 11 विशेषज्ञों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक शामिल थे, जो विभिन्न मानवाधिकारों पर काम करते हैं। आरोपों के बाद इस्राइल ने इन विशेषज्ञों में से एक फ्रांसेस्का अल्बानीस को हटाने की मांग की है और उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता करार दिया है जो इस्राइल के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed