फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu warned Hezbollah

Israel Hamas War: ‘अगर हमास के साथ हो रहे युद्ध के बीच में आया तो…’, PM नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी

Mon, 23 Oct 2023 09:28 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Oct 2023 09:28 AM IST
सार

इस्राइली पीएम नेतन्याहू लेबनान सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के साथ चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच रविवार को उत्तरी इजरायल में इजरायली रक्षा बल कमांडो ब्रिगेड का दौरा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बात की।

विज्ञापन
Israel Hamas War: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu warned Hezbollah
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष को 17 दिन हो गए है। छह हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच,  इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान समर्थित लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह को एक बार फिर हमास का साथ देने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास से हो रहे युद्ध में बीच में आएगा तो हिजबुल्ला की अबतक की सबसे बड़ी गलती होगी। 

विज्ञापन

कमांडो ब्रिगेड का दौरा
दरअसल, इस्राइली पीएम नेतन्याहू लेबनान सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के साथ चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच रविवार को उत्तरी इजरायल में इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) कमांडो ब्रिगेड का दौरा करने पहुंचे थे। इसी दौरान, उन्होंने सैनिकों के साथ बात की और कहा यदि हिजबुल्लाह युद्ध के बीच में आता है, तो यह दूसरे लेबनान युद्ध का कारण बनेगा और वह अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती करेगा।

विज्ञापन

हिजबुल्ला और लेबनानी के लिए होगा विनाशकारी
उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में, मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि हिजबुल्लाह युद्ध में पूरी तरह से संलग्न होगा या नहीं। अगर हिजबुल्लाह ऐसा करने का फैसला करता है, तो उसे पछतावा होगा। हम हिजबुल्ला पर एक ऐसी ताकत से हमला करेंगे, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता और यह हिजबुल्ला और लेबनानी राज्य दोनों के लिए विनाशकारी होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

नेतन्याहू ने यह भी आश्वासन दिया कि इस्राइल किसी भी परिदृश्य के लिए तैयार है। 

सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक छह हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में 4600 और इस्राइल में 1400 लोगों की जान जा चुकी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed