{"_id":"654f30cc381df9d1f2004d55","slug":"israel-hamas-war-36-days-idf-faight-in-gaza-strip-rocket-attack-on-al-shefa-hospital-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइल हमास की लड़ाई को हुए 36 दिन, 10 पॉइंट में जानिए अब क्या-क्या हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: इस्राइल हमास की लड़ाई को हुए 36 दिन, 10 पॉइंट में जानिए अब क्या-क्या हुआ
Sat, 11 Nov 2023 01:43 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:43 PM IST
सार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने इस्राइल से अपील की है कि वह गाजा पट्टी पर बमबारी को रोक दें। बता दें कि इस्राइली पीएम नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं करता है तो तब तक युद्धविराम नहीं होगा।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास की लड़ाई को आज 36वां दिन है। इस लड़ाई में अभी तक साढ़े 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1400 लोग इस्राइल में मारे गए हैं और इस्राइल के 200 से ज्यादा लोगों को हमास के आतंकियों ने बंधक बनाया हुआ है, इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं इस्राइल के हमले में अब तक गाजा में 11 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जानिए गाजा में जारी लड़ाई में अभी तक क्या क्या हुआ है।
1. शुक्रवार को आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि गाजा पट्टी में अल शिफा अस्पताल पर हुआ हमला गलती से हुई था। इस्राइली सेना ने कहा कि हमास के एक असफल मिसाइल लॉन्च के चलते अल शिफा अस्पताल हमले का शिकार हुआ।
2. बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा गाजा के अल शिफा अस्पताल पर हमला हुआ है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अब गाजा पट्टी के 20 अस्पताल पूरी तरह से बेकार हो गए हैं, जहां कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
3. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने इस्राइल से अपील की है कि वह गाजा पट्टी पर बमबारी को रोक दें। बता दें कि इस्राइली पीएम नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं करता है तो तब तक युद्धविराम नहीं होगा। नेतन्याहू ने कहा है कि आम नागरिकों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है।
4. इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान हमास की नखुबा फोर्स के दो कमांडर मारे गए हैं।
5. इस्राइली सेना का कहना है कि अगर गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रहती है तो ईरान और इराक से भी इस्राइल पर हमला हो सकता है। इस्राइली सेना ने कहा है कि वह ऐसे किसी भी हमले के लिए तैयार है।
6. इस्राइल ने गाजा के अल कदूस अस्पताल पर हमला किया है, जिसमें एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हुई है और 28 अन्य घायल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ितों में कई शरणार्थी शामिल हैं, जो अस्पताल परिसर में रह रहे थे।
7. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 11078 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 4506 बच्चे भी शामिल हैं।
8. हिजबुल्ला ने कहा है कि इस्राइल के सीरिया में एक हवाई हमले में उसके संगठन के सात सदस्य मारे गए हैं। वहीं इस्राइली सेना ने कहा कि हाल ही में इस्राइल के एलात शहर के एक स्कूल पर ड्रोन हमला हुआ था। इस्राइली सेना ने ड्रोन हमला करने वाले ठिकाने पर हमला किया है।
9. कतर और मिस्त्र के नेताओं ने काइरो में मुलाकात की। इस मुलाकात में गाजा में संघर्षविराम लागू कराने, मानवीय मदद पहुंचाने और बंधकों को रिहा कराने को लेकर बातचीत हुई। वहीं जर्मनी के विदेश मंत्री ने अरब देशों से अपील की है कि वह इस्राइल फलस्तीन विवाद के निपटारे के लिए दो देशों की सिद्धांत का समर्थन करें।
10. इस्राइली सेना ने शुक्रवार को वेस्ट बैंक में हमास के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आईडीएफ ने बताया है कि लड़ाई में उसके पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से तीन सैनिक एंटी टैंक मिसाइल के हमले में घायल हुए हैं। वहीं दो सैनिक लेबनान की तरफ से हुए हवाई हमले में घायल हुए हैं।