{"_id":"6616e9d744b0e6c6520253e6","slug":"israel-hamas-conflict-gaza-war-pm-benjamin-netanyahu-us-president-joe-biden-news-updates-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: 'मानवीय सहायता के लिए नेतन्याहू के प्रयास नाकाफी'; बाइडन बोले- अमेरिका को वादे पूरे होने का इंतजार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: 'मानवीय सहायता के लिए नेतन्याहू के प्रयास नाकाफी'; बाइडन बोले- अमेरिका को वादे पूरे होने का इंतजार
Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
सार
गाजा में छह महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष में हजारों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका इस्राइल पर मानवीय सहायता का दबाव बना रहा है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रयासों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नाकाफी करार दिया है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में युद्ध से निपटने के इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के रवैये को एक गलती करार देते हुए उनसे गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने को कहा। इस्राइल पर गत सात अक्तूबर को किए गए घातक आतंकी हमले के बाद से बाइडन हमास के खिलाफ इस्राइल द्वारा युद्ध छेड़ने के समर्थक रहे हैं। लेकिन हाल के सप्ताह में नेतन्याहू को लेकर उनका धैर्य टूटता दिखाई दिखा और अमेरिकी प्रशासन ने इस्राइल के प्रति कठोर रुख अपनाया है। सबसे गंभीर असहमति राफा में इस्राइल के हमले की योजना पर है।
बाइडन के रुख से दोनों सहयोगियों में बढ़ी दरार
बाइडन के इस रुख से इस्राइल पर युद्धविराम के लिए दबाव बढ़ने के साथ ही एक-दूसरे के कट्टर समर्थक दोनों सहयोगियों के बीच दरार बढ़ गई है। युद्ध लंबा खिंचने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। इस कारण दोनों देशों के बीच दशकों पुराने सहयोग को एक बड़ा झटका लगा है और युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्राइल के अलग-थलग पड़ने का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है।
नेतन्याहू के प्रयासों से नाखुश हैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में मानवीय सहायता भेजने की अपील की थी। हालांकि, उन्होंने नेतन्याहू के प्रयासों को नाकाफी करार दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एपी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बाइडन गाजा में सहायता पहुंचाने के इस्राइली प्रयासों को अभी भी पर्याप्त नहीं मानते। उन्होंने कहा है कि अमेरिका नेतन्याहू की तरफ से प्रतिबद्धताओं को पूरा किए जाने का इंतजार कर रहा है।