फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Former PM Ehud Olmert claims historic opportunity for peace in 2008 but missed due to Hamas

Israel: पूर्व पीएम का दावा- 2008-09 में शांति का एतिहासिक अवसर था, लेकिन हमास के कारण सब बर्बाद हो गया

Sun, 25 Feb 2024 02:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 02:45 AM IST
सार

ओलमर्ट ने आगे कहा कि 2008 और 2009 का समय था, जब इस्राइल और फलस्तीनियों के बीच संघर्ष खत्म हो सकता था। उस वक्त मैं प्रधानमंत्री था। मैंने शांति योजना के लिए फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को दो राज्य समाधान का प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन
Israel Former PM Ehud Olmert claims historic opportunity for peace in 2008 but missed due to Hamas
इस्राइली पूर्व पीएम। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट ने इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच एक दावा किया है। पूर्व पीएम का कहना है कि 2008 के गाजा युद्धविराम के बाद इजरायल और फलस्तीन ने शांति का एक ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया था। उन्होंने शांति स्थापति करने में मिली असफलता का कारण हमास के हमलों को बताया। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच सात अक्तूबर से युद्ध जारी है, जब हमास ने इस्राइल पांच हजार से अधिक मिसाइलें दागीं थीं। 

विज्ञापन

फर्स्टपोस्ट डिफेंस समिट- 2024 में शामिल हुए पूर्व पीएम ने कहा कि हमास के अनचाहे हमले के कारण हमने शांति का मौका गंवा दिया था। 2005 में मैं जब इस्राइल का उप प्रधानमंत्री बना तो गाजा अलग था। हमने गाजा में एक सेंटीमीटर भी कब्जा नहीं किया। हम गाजा से बाहर निकल आए। लेकिन हमास ने हमारे निकलते ही इस्राइली टाउनशिपों पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए, जो अब भी जारी है। इसी वजह से इस्राइल को जवाबी कार्रवाई करना पड़ा।

विज्ञापन

हमने दो राज्य समाधान का प्रस्ताव दिया था, पर…
ओलमर्ट ने आगे कहा कि 2008 और 2009 का समय था, जब इस्राइल और फलस्तीनियों के बीच संघर्ष खत्म हो सकता था। उस वक्त मैं प्रधानमंत्री था। मैंने शांति योजना के लिए फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को दो राज्य समाधान का प्रस्ताव दिया था।  इस्राइल की ओर से आधिकारिक रूप से यह प्रस्ताव मैंने दिया था। दो राज्य समाधान में सीमाओं का बंटवारा 1967 के आधार पर था। प्रस्ताव में अरब की तरफ वाला यरूशलम फलस्तीन की राजधानी के रूप में प्रस्तावित थी। लेकिन फलस्तीनी प्रधिकरण प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर पाया। शरणार्थी मुद्दा भी सुलझाने के लिए प्रस्ताव था, जिसे अरब लीग ने स्वीकार कर लिया था। लेकिन इसे भी फलस्तीनी स्वीकार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि इसी वजह से देखिए आज क्या हालात है। हम कैसे शांति बहाल करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओलमर्ट ने साफ किया कि वे इस्राइली सरकार ने प्रवक्ता हैं और न ही इस्राइली सरकार के समर्थक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed