{"_id":"655a582954dd577e6f092cf5","slug":"israel-failed-to-defeat-hamas-in-war-statement-of-iran-leader-ayatollah-khamenei-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइल युद्ध में हमास को हराने में रहा फेल, इरान के नेता अयातुल्ला खामेनेई का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: इस्राइल युद्ध में हमास को हराने में रहा फेल, इरान के नेता अयातुल्ला खामेनेई का बयान
Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
सार
इस्राइली अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्तूबर को बंदूकधारियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले के बाद से इस्राइल हमास शासित गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे।
विज्ञापन
आयतुल्लाह अली खामनेई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को कहा कि इस्राइल को ईरान समर्थित फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध में "हार" का सामना करना पड़ा है और यह "एक सच्चाई" है।
इस्राइली अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्तूबर को बंदूकधारियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले के बाद से इस्राइल हमास शासित गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे।
हमास सरकार का कहना है कि इस्राइल के बमबारी अभियान और जमीनी आक्रमण में संकीर्ण फलस्तीनी क्षेत्र में 12,300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें 5,000 से अधिक बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
राजधानी तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स एयरोस्पेस फोर्स सेंटर में एक भाषण में खामेनेई ने कहा, 'गाजा में जायोनी शासन (इस्राइल) की हार एक सच्चाई है।'
भारी बमबारी के बावजूद इस्राइल रहा विफल
उन्होंने कहा कि अस्पतालों या लोगों के घरों में घुसना कोई जीत नहीं है, क्योंकि जीत का मतलब दूसरे पक्ष को हराना है। खामेनेई ने आरोप लगाया कि इस्राइल गाजा पर भारी बमबारी के बावजूद हमास को नष्ट करने के अपने घोषित लक्ष्य को हासिल करने में अब तक विफल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इससे अमेरिका और पश्चिमी देशों की अक्षमता झलकती है, जो इस्राइल का समर्थन करते हैं। ईरान ने 7 अक्तूबर के हमले को सफलता बताया है लेकिन किसी भी प्रत्यक्ष भागीदारी से इनकार किया है।
तेहरान ने 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से फलस्तीनी मुद्दे के समर्थन को अपनी विदेश नीति का केंद्रबिंदु बना लिया है। खामेनेई ने कहा कि इस्राइल ने हजारों बच्चों को मार डाला और उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं क्योंकि वह खुद को श्रेष्ठ मानते हैं।
अन्य मुस्लिम देशों से संबंध खत्म करने का किया आग्रह
खामेनेई ने इस्राइल के साथ मुस्लिम देशों से औपचारिक संबंधों को तोड़ने और व्यापार रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, कि कुछ इस्लामिक सरकारों ने अभी तक (गाजा में इस्राइल की कार्रवाई) निंदा नहीं की है, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है।