फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel external affairs ministry said seventh october will nevel happen again we hunt every terrorist iran

Israel: 'अब 7 अक्तूबर की घटना फिर नहीं होगी, हम किसी आतंकी को नहीं छोड़ेंगे', इस्राइली विदेश मंत्रालय का बयान

Wed, 09 Oct 2024 11:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'हम पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। न सिर्फ गाजा और लेबनान बल्कि कुछ हफ्ते पहले ईरान ने भी हम पर हमला किया था और यमन से भी हमला हुआ।'

विज्ञापन
israel external affairs ministry said seventh october will nevel happen again we hunt every terrorist iran
ईरान ने इस्राइल पर किया था हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने कहा है कि अब इस्राइल पर हमले की 7 अक्तूबर जैसी घटना फिर कभी नहीं घटेगी। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों का सफाया कर देंगे। उन्होंने ईरान पर इस्राइल के खिलाफ प्रोक्सी लड़ाई लड़ने का आरोप लगाया और कहा कि ईरान, इस्राइल को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हमारी सेना बहुत मजबूत है और अभी हम काफी मजबूत स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


'हम पर चारों तरफ से हमले हो रहे'
इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'हम पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं। न सिर्फ गाजा और लेबनान बल्कि कुछ हफ्ते पहले ईरान ने भी हम पर हमला किया था और यमन से भी हमला हुआ। हम इसे इस्राइल पर सात मोर्चों से हमला मानते हैं, लेकिन अभी इस्राइली सेना मजबूत स्थिति में है और हम किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।' उन्होंने कहा कि 'पूरी दुनिया जानती है कि क्या हालात हैं। ईरान इस्राइल पर रॉकेट्स और अपने द्वारा पाले गए आतंकी संगठनों की मदद से हम पर हमले कर रहा है। इससे बीते एक साल से लड़ाई चल रही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम पर हमला हो रहा है बल्कि समुद्र में हूती विद्रोही हमला कर रहे हैं। कई ताकतें हैं जो इस्राइल को निशाना बना रही हैं और इनके पीछे ईरान है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'इस्राइल में 7 अक्तूबर जैसी घटना दोबारा नहीं होगी'
इस्राइली विदेश मंत्रालय के उप-प्रवक्ता ने इस्राइल पर हमास के हमले का एक साल पूरा होने पर कहा कि हमारा संदेश साफ है कि हम हर आतंकी का सफाया करेंगे। 7 अक्तूबर की घटना इस्राइल में दोबारा कभी नहीं होगी। यह हमारे लिए एक बड़ी सीख है। हम लोगों का एक लंबा इतिहास है और हम हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हैं। दो देश समझौते पर उन्होंने कहा कि 'पहले हम अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करेंगे और उसके बाद ही शांति से बात हो सकती है। हम एक ऐसा देश चाहते हैं, जहां लोग शांति से अपने बच्चों के साथ रह सकें।'

'ईरान एक असफल देश'
एलेक्स गैंडलर ने कहा कि 'ईरान एक असफल देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था खराब हालत में है। ईरान हम पर हमला करता है, लेकिन उसकी असली ताकत उसके द्वारा खड़े किए गए संगठन हैं। वर्षों के बाद उसने ये संगठन खड़े किए हैं। तेल और गैस से समृद्ध देश इस सारे पैसे को अपने नागरिकों की भलाई में लगा सकता था, लेकिन उसने इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल के खिलाफ प्रॉक्सी (इस्राइल से लड़ने वाले संगठन) तैयार करने में लगाया, लेकिन आज उसके सारे प्रॉक्सी असफल साबित हुए हैं। ईरान बुलगारिया, अर्जेंटीना और लेबनान में आतंकी हमलों में शामिल है। सीरिया में आतंकी हमलों के पीछे भी ईरान है। ईरान ने इस्राइल को तबाह करने के लिए जितने भी संगठन खड़े किए हैं, एक दिन वो सारे तबाह हो जाएंगे।'

भारत के साथ इस्राइल के संबंध मजबूत
गैंडलर ने कहा कि भारत और इस्राइल के संबंध काफी मजबूत हैं। भारत, इस्राइल का अहम सहयोगी है। हम भारत को क्षेत्र में एक मजबूत आवाज के रूप में देखते हैं। मध्यस्थता के लिए कई देश कोशिश कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ईरान को क्या करना चाहिए, लेकिन हम चाहते हैं कि सबसे पहले ईरान को संदेश दिया जाए कि क्षेत्र में शांति होनी चाहिए। ईरान के प्रॉक्सी इस्राइल पर हमले बंद करें। 


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से बीते कुछ हफ्तों से शांति के लिए कोई बात नहीं हुई है। हमास का प्रमुख हसन सिनवार ने जरूर कुछ मध्यस्थतों से बात की है, लेकिन जब से इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ हमले शुरू किए हैं, तब से शांतिवार्ता को लेकर कोई बात नहीं हुई है। सिनवार भी उसके बाद से गायब सा हो गया है। शायद उसे अहसास हो गया है कि जो हसन नसरल्ला के साथ हुआ है, वो उसके साथ भी हो सकता है। गैंडलर ने कहा कि भारत और इस्राइल हिंसा के भुक्तभोगी हैं और दोनों को कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा से समान खतरे हैं। हम काफी संवाद और सहयोग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed