फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel delays release of Palestinian prisoners, citing 'humiliating' handovers of hostages, News in hindi

Hostage Release: इस्राइल ने फलस्तीनी कैदियों की रिहाई टाली, जानें युद्ध विराम में क्यों आया ऐसा नाजुक मोड़

Sun, 23 Feb 2025 07:52 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Feb 2025 07:52 AM IST
सार

Israel-Hamas Hostage Release: इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्धविराम काफी नाजुक मोड़ पर आ गया है। बता दें कि, बीते दिन शनिवार को जहां हमास की तरफ से छह इस्राइली कैदियों को रिहा किया, वहीं इस्राइल ने 600 से ज्यादा फलस्तीनी कैदियों की रिहाइ से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Israel delays release of Palestinian prisoners, citing 'humiliating' handovers of hostages, News in hindi
गाजा में कैदियों की रिहाई - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने कहा है कि वह 620 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई को तब तक टाल रहा है जब तक कि अगली बार बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित नहीं हो जाती और 'अपमानजनक समारोह दोबारा नहीं आयोजित किए जाते हैं। शनिवार को छह इस्राइली बंधकों को रिहा किया गया था, लेकिन इस्राइल ने दावा किया कि कुछ बंधकों को हथियारबंद हमास लड़ाकों के बीच सार्वजनिक रूप से सौंपा गया, जो अमानवीय था। इस तरह के दृश्य को संयुक्त राष्ट्र और अन्य संगठनों ने भी क्रूर करार दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने क्या दिया हवाला
इस मामले में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि 'हमारे बंधकों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और उन्हें प्रचार के लिए इस्तेमाल करने वाले इन समारोहों' के कारण कैदियों की रिहाई रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इस्राइली बंधक किए गए रिहा?
शनिवार को रिहा किए गए छह इस्राइली बंधकों में से तीन ओमर वेंकेर्ट, ओमर शेम टोव और एलिया कोहेन हैं, जिन्हें 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमले में नवा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया गया था। शेम टोव को हमास लड़ाकों के साथ एक वीडियो में दिखाया गया, जहां वह जबरन मुस्कुराते हुए लड़ाकों को चूमते दिखे। बाकी तीन बंधकों में ताल शोहम, अवेरा मेंगिस्तु और हिशाम अल-सैयद शामिल हैं। मेंगिस्तु और अल-सैयद को 2014 और 2015 में गाजा में भूल से घुसने के बाद बंदी बना लिया गया था।


कैदियों की रिहाई में देरी से संघर्षविराम पर संकट
इस्राइल के इस फैसले के बाद संघर्षविराम के भविष्य को लेकर संदेह बढ़ गया है। हमास ने इस्राइल पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। वहीं युद्धविराम के तहत हमास ने अगले हफ्ते चार शव सौंपने की बात कही है, जिससे संघर्षविराम का पहला चरण पूरा होगा। लेकिन इस दौरान, इस्राइल में बंधकों के परिवार लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि सभी बंधकों को सुरक्षित वापस लाया जाए।

इस पूरे घटनाक्रम से अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि संघर्षविराम का अगला चरण कैसा होगा। हमास का कहना है कि वह तब तक बंधकों को नहीं छोड़ेगा जब तक कि इस्राइल पूरी तरह गाजा से अपनी सेना नहीं हटाता। वहीं इस्राइल हमास की इस मांग को मानने को तैयार नहीं दिख रहा, जिससे आने वाले दिनों में फिर से युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed