फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Defence Minister Yoav Gallant vows to hunt down every last Hamas operative

Israel: इस्राइली रक्षा मंत्री ने खाई खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की कसम; बंधकों के परिजनों को दी गई जानकारी

Thu, 12 Oct 2023 04:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

योव गैलेंट ने कहा कि हमास गाजा का 'आईएसआईएस' है। इसे ईरान द्वारा वित्त पोषित और समर्थित किया गया है। गाजा का 'आईएसआईएस' हमारी सीमाओं पर मौजूद नहीं होगा। आईडीएफ हमास को नष्ट कर देगा। हम अपने बच्चों के खून से सने हर आखिरी आदमी का शिकार करेंगे।

विज्ञापन
Israel Defence Minister Yoav Gallant vows to hunt down every last Hamas operative
इस्राइली रक्षामंत्री योव गैलेंट ने हमास को दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात अक्तूबर की तारीख न सिर्फ इस्राइल बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में हमेशा के लिए याद रखी जाएगी। उस रात फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से शुरू हुई जंग अभी तक थमी नहीं है। वहीं, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास का नामोनिशां मिटाने की बात कही है। इतना ही नहीं, वहां के रक्षा मंत्री ने भी हमास को बड़ी चेतावनी दी है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास के एक-एक सदस्य को ढूंढ निकालने की कसम खाई है। 

विज्ञापन


 रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को ब्रुसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की बैठक में अपने 31 समकक्षों को इस बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) हमास को तबाह कर देगा। हम बच्चों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे।  
विज्ञापन


हमास गाजा का 'आईएसआईएस' - योव गैलेंट 
योव गैलेंट ने कहा कि हमास गाजा का 'आईएसआईएस' है। इसे ईरान द्वारा वित्त पोषित और समर्थित किया गया है। गाजा का 'आईएसआईएस' हमारी सीमाओं पर मौजूद नहीं होगा। आईडीएफ हमास को नष्ट कर देगा। हम अपने बच्चों के खून से सने हर आखिरी आदमी का शिकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेंट ने नाटो की बैठक में हमास आतंकवादियों द्वारा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस्राइली नागरिकों और सैनिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों पर किए गए हमलों का एक वीडियो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि हमें बहुत नुकसान हुआ है। फिर भी कोई गलती न करें । ये साल 2023 है 1943 नहीं। हम वही यहूदी हैं, लेकिन हमारी क्षमताएं अलग हैं।  इस दौरान उन्होंने सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर हमले के विरोध में उनके समर्थन के विभिन्न देशों की सराहना की।

आईडीएफ ने दी बंधकों को लेकर जानकारी
वहीं, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने हमास द्वारा बंधन बनाए गए लोगों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सेना ने अब तक 97 बंधकों के परिवारों को जानकारी दी है। इन बंधकों को गाजा पट्टी में आतंकवादियों ने बंधक बना रखा था।

इस्राइली पीएम नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि बंदियों और लापता लोगों के परिवारों की सहायता के लिए सरकारी प्रयास जारी है। क्षेत्र में तलाशी जारी है और शवों की पहचान भी की जा रही है। जो लोग घायल हुए हैं उनमें से कई का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हम हर उस जानकारी की जांच कर रहे हैं जो हमें लापता लोगों का पता लगाने में मदद कर सकती है।

 वहीं,आईडीएफ के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा, इस्राइली सैनिकों ने वहां पहुंचने के बाद ने ऐसे दृश्य देखे जो एक जॉम्बी फिल्म से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मारा जा रहा है। यह विश्वास करना कठिन है कि हमास भी ऐसी बर्बरता से मासूमों की हत्या कर सकता है।आईडीएफ ने दावा किया कि गाजा पट्टी में हमास द्वारा महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी लगाकर गोली मार दी जा रही है। कॉनरिकस ने कहा, हमास के पास गाजा पट्टी में सुरंगों और बंकरों का एक नेटवर्क है, जिसे वे निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइली हवाई हमले उन बिंदुओं को निशाना बना रहे हैं जो सुरंग नेटवर्क को ध्वस्त कर देंगे।


सात अक्तूबर को क्या हुआ था?
शनिवार (सात अक्तूबर) को गाजा पट्टी स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। साथ ही इस्राइल की सीमा में लगे फेंसिंग को तोड़ बंदूकधारी शहर में घुस गए। यहां हमास आतंकियों ने लोगों से खूनी बर्बरता की और महिलाओं और बच्चों को चुन-चुनकर मारा। 

एक ही दिन में इस्राइल में 700 नागरिकों की हत्या, सैकड़ों महिलाओं से दुष्कर्म, अपहरण, लूटपाट इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आतंकियों ने गाजा से इस्राइल में सड़क, वायु और जल मार्गों से घुसपैठ की, सीमा की बाड़बंदी तोड़कर सैकड़ों आतंकी घुसे। यह बताता है कि आतंकियों ने कई महीनों की तैयारी के बाद हमले को अंजाम दिया। इसकी भनक तक इस्राइल और हमास के विरोधी मिस्र को न लगना आधुनिक सैन्य व खुफिया इतिहास की एक बहुत बड़ी अचंभित करने वाली घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed