फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel defence Forces claims killing of Asem Abu Rakaba Head of Hamas Aerial Array responsible for attack news

Hamas: पैराग्लाइडर्स के जरिए इस्राइल में आतंकी भेजने वाले हमास के हवाई अभियानों के प्रमुख की मौत, IDF का दावा

Sat, 28 Oct 2023 11:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

इस्राइली सेना के मुताबिक, रकाबा हमास के हवाई अभियानों का प्रमुख था। वह इस्राइल के मिलिट्री पोस्ट्स पर ड्रोन हमले का भी मास्टरमाइंड रहा।

विज्ञापन
Israel defence Forces claims killing of Asem Abu Rakaba Head of Hamas Aerial Array responsible for attack news
इस्राइल हमास युद्ध। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास संघर्ष को तीन हफ्ते हो चुके हैं। दोनों ही तरफ से अब तक यह टकराव नहीं रुका है। हमास के हमले में इस्राइल के 1400 से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, गाजा पट्टी पर इस्राइली वायुसेना के हमले में करीब 7500 से ज्यादा की जान गई है। इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर ऐसे ही एक हमले में हमास आतंकी असेम अबु रकाबा की मौत हो गई है। बताया गया है कि रकाबा हमास की उस यूनिट का प्रमुख था, जिसने इस्राइल में पैराग्लाइडर्स के जरिए आतंकियों को सीमापार कराने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना के मुताबिक, रकाबा हमास के हवाई अभियानों का प्रमुख था। वह इस्राइल के मिलिट्री पोस्ट्स पर ड्रोन हमले का भी मास्टरमाइंड रहा। इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अबु रकाबा हमास की तरफ से इस्राइल पर सात अक्तूबर के हमले की साजिश रचने का जिम्मेदार था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईडीएफ को एक दिन पहले भी बड़ी सफलता मिली थी। सेना ने हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के कमांडर मदथ मुबशर को मार गिराया गया। गुरुवार रात इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के हवाई हमले में कमांडर मदथ के मारे जाने की पुष्टि खुद इस्राइली रक्षा बलों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पट्टी में लगातार लक्षित हमलों को अंजाम दे रहा इस्राइल
सेना ने एक बयान में कहा, लगातार दूसरी रात, इस्राइली सैनिकों ने गाजा के अंदर लक्षित हमले किए। IDF हमास के खिलाफ संघर्ष में अगले चरण के लिए तैयार है।  इस्राइली सेना ने कहा, आईडीएफ ने पिछले दिनों गाजा पट्टी में हमास के 250 से अधिक ठिकानों पर भी हमला किया। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट किया, "हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन के कमांडर मदथ मुबाशर को आईडीएफ के हवाई हमले में मार गिराया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed