फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel carries out airstrikes on Hamas targets in response to rocket fire

रॉकेट हमलों के जवाब में इस्राइली वायु सेना ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

Thu, 30 Jan 2020 07:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Jan 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Israel carries out airstrikes on Hamas targets in response to rocket fire
सांकेतिक तस्वीर

फलस्तीन की ओर से एक रॉकेट हमला होने और कुछ विस्फोटक लदे गुब्बारे भेजने के जवाब में इस्राइल की वायुसेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। यह जानकारी इस्राइल के रक्षा बलों ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन


इस्राइली रक्षा बलों ने ट्विटर पर लिखा, आज रात एक रॉकेट और विस्फोटक गुब्बारे गाजा से इस्राइल में लॉन्च किए गए। इसके जवाब में इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस स्ट्राइक में हथियार निर्माण की जगह और अंडरग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


ईरानी मिसाइल हमले में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या 64 हुई
ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 8 जनवरी को हुए ईरानी मिसाइल हमले में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल थॉमस कैंपबेल ने कहा, सैनिकों में हल्के मस्तिकाघात का पता चला है। पेंटागन ने बृहस्तपिवार को घायल सैनिकों की संख्या 50 बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पहले यह संख्या 12 और बाद में 34 कर दी गई थी। बता दें कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर कई मिसाइल हमले किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तब दावा किया था  कि इन हमलों में एक भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed