फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Bombing on 100 targets in Gaza Hamas naval commander killed

गाजा में 100 ठिकानों पर बमबारी: हमास का नौसेना कमांडर ढेर, रक्षा मंत्री बोले- पट्टी पर नियंत्रण की योजना नहीं

Sat, 21 Oct 2023 06:48 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2023 06:48 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी अभियान चलाकर 5 बच्चों समेत 13 फलस्तीनियों को मार गिराया। शालाबी समुद्र के रास्ते इस्राइल के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल था। उसे हमास के एक ऑपरेशनल कमांड सेंटर में निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Israel Bombing on 100 targets in Gaza Hamas naval commander killed
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें उसके टनल और हथियारों के डिपो शामिल हैं। इस्राइल के हवाई हमले में हमास का एक और शीर्ष कमांडर मबदुह शालबी भी मारा गया है। इस्राइल ने साफ कर दिया है कि गाजा पट्टी में हमास के नेतृत्व और उसके सैन्य क्षमता को पूरी तरह से खत्म करने के बाद उसका अभियान पूरा हो जाएगा। रक्षामंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा पट्टी पर नियंत्रण की उसकी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी अभियान चलाकर 5 बच्चों समेत 13 फलस्तीनियों को मार गिराया। शालाबी समुद्र के रास्ते इस्राइल के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल था। उसे हमास के एक ऑपरेशनल कमांड सेंटर में निशाना बनाया गया। वहीं, गाजा पट्टी में जमीनी हमले से पहले इस्राइली सेना ने लेबनान से लगने वाली सीमा पर अपने सबसे बड़े शहर किर्यत शमोना को खाली करने का आदेश दिया है। इस्राइल को हिज्बुल्ला की तरफ से हमले की आशंका है। इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा पर हमले के लिए तीन चरणों की रूपरेखा तैयार की गई है। पहला चरण वर्तमान सैन्य अभियान है जिसका उद्देश्य हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। दूसरा चरण कम आक्रामक होगा, इसमें जहां-तहां से उठने वाले प्रतिरोध को खत्म किया जाएगा। 
विज्ञापन


अल कुद्स अस्पताल खाली कराने की अपील
इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने शुक्रवार को उत्तरी गाजा स्थित अल कुद्स अस्पताल को खाली करने की तत्काल अपील की। उनका कहना है कि अल-अहली अस्पताल जैसी एक और दुखद घटना रोकने के लिए यह अपील की गई है। अस्पताल में 400 से अधिक मरीज और लगभग 12000 विस्थापित नागरिक रहते हैं। सोसाइटी का कहना है कि इस्राइली हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास को जानवरों की तरह मारेंगे
इस्राइल के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री एवी डाइचर ने कहा कि हमास समूह ने जानवरों की तरह व्यवहार किया है। उनका देश युद्ध के दौरान और उसके बाद भी हमास के आतंकियों को जानवरों की तरह निशाना बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमास जैसे समूहों के खिलाफ लड़ने के लिए औचित्य की आवश्यकता नहीं है जिसने ऐसा व्यवाहर किया है जैसे कोई जानवर किसी दूसरे जानवर का शिकार करने के लिए करता है। हम युद्ध रोकने नहीं जा रहे हैं। किसी को भी छोड़ेंगे नहीं।


युद्ध में मृतकों की संख्या 5,500 के पार
इस्राइल और हमास के युद्ध में दोनों तरफ के अब तक 5,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। गाजा से स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइली हमले में 4,137 फलस्तीनियों की मौत हुई है और 12,500 से अधिक घायल हुए हैं। इसके अलावा जमीदोंज हुईं इमारतों में भी 1,200 से अधिक लोगों के अभी दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed