{"_id":"67978330f869b04f9f09e5dc","slug":"israel-arrests-two-citizens-on-suspicion-of-working-for-iran-news-in-hindi-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: ईरान के लिए काम करने के आरोप में दो इस्राइली नागरिक गिरफ्तार, पैसों के लिए चला रहे थे मिशन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: ईरान के लिए काम करने के आरोप में दो इस्राइली नागरिक गिरफ्तार, पैसों के लिए चला रहे थे मिशन
Mon, 27 Jan 2025 06:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:29 PM IST
सार
यूरी एलियासफोव सैन्य सामग्री को वायु रक्षा इकाई तक पहुंचाता था। बयान में कहा गया कि दोनों आरोपी देश के विभिन्न स्थानों पर ईरान समर्थक संदेशों वाले बैनर लटकाए। उसने यह सब पैसों के लिए किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइली अधिकारियों ने ईरान की ओर से मिशन संचालित करने के लिए दो इस्राराइली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शिन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी और इस्राइली पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि उत्तरी इस्राइल के निवासी यूरी एलियासफोव और जॉर्जी एंड्रीव एक ईरानी एजेंट के संपर्क में थे। वे दोनों उसके निर्देश के तहत विभिन्न मिशनों को अंजाम दे रहे थे।
ईरान के लिए काम करने वाले दो इस्राइली नागरिक गिरफ्तार
यूरी एलियासफोव सैन्य सामग्री को वायु रक्षा इकाई तक पहुंचाता था। बयान में कहा गया कि दोनों आरोपी देश के विभिन्न स्थानों पर ईरान समर्थक संदेशों वाले बैनर लटकाए। उसने यह सब पैसों के लिए किया था। ऐसा माना जा रहा है कि अभियोजन पक्ष दोनों के खिलाफ अभियोग दायर करेगा। सितंबर में एक इस्राइली नागरिक पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत शीर्ष नेताओं के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। इसके एक महीने बाद अधिकारियों ने एक और इस्राइली को गिरफ्तार किया जो एक इस्राइली वैज्ञानिक की हत्या की साजिश में शामिल था।
पैसे का लालच देकर इस्राइली नागरिकों को शामिल करता था ईरानी एजेंट
शिन बेट ने बताया कि ईरानी एजेंट अपने मिशनों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया के जरिए और पैसे का लालच देकर इस्राइलियों को शामिल करने की कोशिश करते हैं। इस्राइल-ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव पिछले साल खुलकर सामने आया। पिछले साल इस्राइल के सीरिया में कथित हमले में ईरान सेना के शीर्ष कमांडर्स की मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए थे। साथ ही बीते दिनों जब इस्राइली हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत हुई थी, तब भी ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों से हमला किया था। ईरान के हमलों पर इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। दोनों ही देशों ने पिछले साल एक-दूसरे पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। ईरान का कहना है कि उसने हिजबुल्ला नेता और हमास अधिकारी की हत्या का बदला लेने के लिए इस्राइल पर मिसाइलें दागी थीं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन