फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel army idf claim surround gaza city for gound assault said ceasefire not on table

Israel War: बेंजामिन नेतन्याहू बोले- जंग चरम पर पहुंची; अमेरिका की अपील के बावजूद युद्धविराम के लिए तैयार नहीं

Fri, 03 Nov 2023 11:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Nov 2023 11:48 AM IST
सार

अमेरिका ने पश्चिम एशिया के अन्य देशों के साथ बातचीत कर गाजा पट्टी से निर्दोष नागरिकों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि इस्राइली सेना ने साफ कर दिया है कि फिलहाल युद्धविराम करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
israel army idf claim surround gaza city for gound assault said ceasefire not on table
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम इस लड़ाई के चरम पर आ गए हैं और गाजा के बाहरी इलाकों में हमें अच्छी सफलता मिली है और हम अब आगे बढ़ रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने एक बयान में इस्राइल हमास के बीच थोड़े समय के लिए युद्ध विराम की अपील की। हालांकि इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि फिलहाल युद्धविराम की उनकी कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने गाजा से नागरिकों को निकालने की कोशिशें की तेज
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में गाजा में कुछ समय के लिए युद्धविराम की अपील की थी ताकि गाजा पट्टी में मानवीय मदद पहुंचाई जा सके और घायलों और विदेशी नागरिकों को राफा क्रॉसिंग से गाजा पट्टी से निकाला जा सके। अमेरिका ने पश्चिम एशिया के अन्य देशों के साथ बातचीत कर गाजा पट्टी से निर्दोष नागरिकों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि इस्राइली सेना ने साफ कर दिया है कि फिलहाल युद्धविराम करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


राफा क्रॉसिंग से लोगों का निकलना जारी
वहीं मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राफा क्रॉसिंग खुलने के दूसरे दिन 21 घायल फलस्तीनी नागरिकों, 344 विदेशी नागरिकों, जिनमें 72 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें राफा क्रॉसिंग से निकाला गया। इस्राइली सेना ने हमास के कब्जे से अपने बंधक नागरिकों को छुड़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अमेरिका के ड्रोन्स भी लगातार गाजा के ऊपर उड़ान भर रहे हैं ताकि बंधकों की लोकेशन का पता लगाया जा सके। अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एमक्यू-9 रीपर ड्रोन बीते शनिवार को गाजा पट्टी में देखा गया था। इस्राइल ने गाजा में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उनके ड्रोन्स इस्राइली सेना के जमीनी हमले में मदद नहीं दे रहे हैं बल्कि हमास के आतंकियों द्वारा अगवा किए गए बंधकों का पता लगाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजबुल्ला का इस्राइल के ठिकानों पर हमले का दावा
वहीं लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने गुरुवार को दावा किया कि उसने सीमा पर इस्राइल के 19 ठिकानों को निशाना बनाया। इस्राइल ने गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप जाबालिया शरणार्थी कैंप पर दो दिन में दो बार हमला किया है, जिसमें बड़े पैमाने पर लोग मारे गए हैं। मंगलवार और बुधवार को इस्राइली हमले में हमास के दो बड़े नेता भी मारे गए हैं। इस्राइल के हमले में अब तक गाजा में 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 3760 बच्चे भी शामिल हैं। 



विभिन्न देशों के राजदूतों से मिले इस्राइली राष्ट्रपति
इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने थाईलैंड, फिलीपींस, तंजानिया और नेपाल के राजदूतों से मुलाकात की। बता दें कि इन देशों के नागरिकों को हमास के आतंकियों ने मारा और अगवा किया है। इस मुलाकात में इस्राइली राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि दूसरे देशों के नागरिकों का इस्राइल के समाज और उद्योग जगत में कितना अहम योगदान है। थाईलैंड के राजदूत ने बताया कि हमास के हमले में उनके 23 नागरिक मारे गए हैं और चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 29 थाईलैंड नागरिक हमास के कैद में हैं। साथ ही चार फिलीपींस और चार नेपाली नागरिक हमास के हमले में मारे गए हैं और दो तंजानियाई नागरिक लापता है। 

इस्राइल बोला- हमास को खत्म करना उद्देश्य
इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि '7 अक्तूबर को हमने हमास के खिलाफ युद्ध का एलान किया था और यह लड़ाई आत्मरक्षा की लड़ाई है। हमारा उद्देश्य हमास का खात्मा करना है क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमास फिर से ऊपर बर्बर हमला कर सकता है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद हमास के नेताओं ने कहा है कि वह 7 अक्तूबर जैसे हमले बार-बार करेंगे।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed