फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel approves fourth Covid19 booster jab omicron surge

कोरोना वैक्सीन: इस्राइल में चौथी डोज लगवाने की मिली मंजूरी, देश में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन

Fri, 31 Dec 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 31 Dec 2021 09:04 AM IST
सार

इस्राइल दुनिया का पहला देश है जिसने कोरोना के खिलाफ अपने नागरिकों को चौथी खुराक देने की मंजूरी दी है। इस्राइल में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Israel approves fourth Covid19 booster jab omicron surge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। कई देश टीके की बूस्टर डोज को कोरोना से बचने के लिए हथियार मान रहे हैं, लेकिन बहुत से देश बूस्टर डोज को काफी नहीं मान रहे हैं और चौथे डोज की मांग कर रहे हैं। इस बीच इस्राइल ने अपने नागरिकों को वैक्सीन की चौथी डोज देने की मंजूरी दे दी है। चौथी खुराक की मंजूरी देने वाला इस्राइल दुनिया का पहला देश बना गया है। इसके अलावा इस्राइल में फाइजर की कोविड-विरोधी गोलियां इस्तेमाल करने की भी अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खिलाफ चौथी खुराक कारगर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


सितंबर माह के बाद आई सबसे अधिक संख्या
इस्राइल में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच चौथी खुराक देने का फैसला किया गया है। देश में गुरुवार को 4 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। यह सितंबर के बाद से सबसे अधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री नित्जन होरोविट्ज ने कहा कि इस्राइल में कोरोना की पांचवी लहर चल रही है और ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए कोरोना गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कई पाबंदियां भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


30 लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है तीसरी खुराक
बता दें कि एक और जहां दुनिया के कई देशों में लोगों को वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है, वहीं इस्राइल में अबतक 3.4 मिलियन (34 लाख) लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज के रूप में तीसरी खुराक दी जा चुकी है। अब सरकार ने चौथी खुराक लगाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस्राइल ने कोरोना पर तेजी से काबू पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed