{"_id":"656d0b85f11bafea0408b806","slug":"israel-also-started-ground-operation-in-southern-gaza-ordered-to-evacuate-khan-yunus-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: इस्राइल ने दक्षिणी गाजा में भी शुरू किया जमीनी अभियान, खान यूनिस को खाली करने का दिया आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: इस्राइल ने दक्षिणी गाजा में भी शुरू किया जमीनी अभियान, खान यूनिस को खाली करने का दिया आदेश
Mon, 04 Dec 2023 04:43 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:43 AM IST
सार
इस्राइल ने बताया कि इस्राइली सेना अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रही है। इस्राइली सेना ने गाजा के हर हिस्से तक अपने जमीनी अभियान का विस्तार किया है। युद्ध विराम के बाद आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा में भी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Israel Hamas War
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बमबारी के बीच इस्राइली सेना ने रविवार को आदेश जारी किया कि गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस के आसपास के इलाकों को खाली करना होगा। सेना गाजा के दक्षिणी हिस्से में आक्रमण करने वाली है, क्योंकि यहां हमास के कई नेता छिपे हुए हैं। इस इलाके में करीब 23 लाख लोग फंसे हुए हैं।
गाजा में भी हवाई हमले शुरू
मीडियी रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने बताया कि इस्राइली सेना अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रही है। इस्राइली सेना ने गाजा के हर हिस्से तक अपने जमीनी अभियान का विस्तार किया है। युद्ध विराम के बाद आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा में भी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। बता दें, गाजा की अधिकांश आबादी फिलहाल सुरक्षा की तलाश में दक्षिण की ओर भाग गई है। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि जमीनी सैनिक भी दक्षिण की ओर बढ़ रहे हैं।
अमेरिका ने इस्राइल पर संयम बरतने का दबाव बनाया
खान यूनिस के क्षेत्र और दक्षिणी शहर राफा के साथ-साथ उत्तर के कुछ हिस्सों में शनिवार रात इस्राइली सेना ने जोरदार हवाई और जमीनी हमले किए। इसमें सात फलस्तीनियों की मौत हो गई। वहीं, रविवार सुबह खान यूनिस के पूर्वी हिस्से में एक आवासीय इमारत पर हुए इस्राइली हमले में तीन लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ, गाजा में नए सिरे से छिड़ी लड़ाई के बीच अमेरिका ने इस्राइल पर संयम बरतने का दबाव बनाया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि गाजा में बहुत से निर्दोष फलस्तीनी मारे गए हैं। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की रक्षा करना इस्राइल की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
गाजा पट्टी में 15,200 से अधिक मरे
हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात अक्तूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 15,200 से अधिक हो गई है। युद्ध विराम से पहले 20 नवंबर तक यह संख्या 13,300 थी। मृतकों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। 40,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शहरी शरणार्थी शिविर जबालिया में शरण लेने वाली महिला अमल राडवान ने कहा, हमारे चारों ओर लगातार विस्फोटों की आवाज आ रही है। यहां की स्थिति भयावह है। मौत हर जगह है। कोई भी एक झटके में मर सकता है।
सुरंग नेटवर्क को नष्ट करने का दावा
इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में दोबारा युद्ध शुरू करने के बाद से गाजा पट्टी में 800 से अधिक सुरंग शाफ्ट का पता चलने की घोषणा की है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से लगभग 500 सुरंगों को या तो विस्फोटों या सीलिंग के माध्यम से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया है।
आईडीएफ ने कहा कि इनमें से कई सुरंगें हमास के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती हैं। सेना ने न केवल सुरंग शाफ्ट को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया है, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर तक के व्यापक सुरंग नेटवर्क को भी नष्ट करने का दावा किया है। इन सुरंगों के अंदर हथियार मिले हैं जिसे हमास से संबंधित बताया जा रहा है। आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल अविचाई अद्राई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से हमास की शेजैया बटालियन को कड़ी चेतावनी जारी की। कहा, यह अंतिम सूचना है। आप सभी निशाने पर हैं।