{"_id":"6459b7513d836f652a0e3615","slug":"israel-airstrikes-in-gaza-strip-kills-islamic-jihad-commanders-palestine-west-bank-news-and-updates-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: उग्रवादी संगठन इस्लामिक जिहाद पर इस्राइल का वार, गाजा पट्टी में एयरस्ट्राइक में मार गिराए तीन कमांडर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: उग्रवादी संगठन इस्लामिक जिहाद पर इस्राइल का वार, गाजा पट्टी में एयरस्ट्राइक में मार गिराए तीन कमांडर
Tue, 09 May 2023 08:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 09 May 2023 08:30 AM IST
सार
इस्राइल ने हमलों को लेकर कहा कि यह इस्लामिक जिहाद संगठन की ओर से दिखाई जा रही आक्रामकता का जवाब था। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि इसी संगठन ने दो मई को दक्षिण इस्राइल में 102 रॉकेट दागे थे।
विज्ञापन
इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बरसाए बम।
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी पर हवाई हमलों में उग्रवादी संगठन इस्लामिक जिहाद के तीन कमांडरों को मार गिराया। फलस्तीन के इस संगठन के मुताबिक, इस्राइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमलों में संगठन के कमांडरों के साथ उनके परिवारवाले भी मारे गए। रिपोर्ट्स की मानें तो इन एयरस्ट्राइक में कुल नौ लोगों की जान गई है।
किस-किस की हुई मौत?
संगठन ने बताया कि आईडीएफ ने जिन लोगों को निशाना बनाया, उनमें अल-कुद्स ब्रिगेड की सैन्य परिषद के सचिव कमांडर जिहाद शकेर अल-गनम शामिल थे। इसके अलावा अल कुद्स ब्रिगेड के उत्तरी क्षेत्र के कमांडर खलिल सलाह अल-बहतिनी और वेस्ट बैंक में अल कुद्स ब्रिगेड की सैन्य विंग के प्रमुख तारिक मोहम्मद एजलदीन शामिल हैं। इस्लामिक जिहाद संगठन ने कहा कि इन हमलों ने सिर्फ उसकी इच्छाशक्ति को मजबूत किया है और वह इस्राइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।
इस्राइल ने क्या कहा?
इस्राइल ने हमलों को लेकर कहा कि यह इस्लामिक जिहाद संगठन की ओर से दिखाई जा रही आक्रामकता का जवाब था। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा कि इसी संगठन ने दो मई को दक्षिण इस्राइल में 102 रॉकेट दागे थे। बताया गया है कि बहतिनी फल्स्तीन इस्लामिक जिहाद का वरिष्ठ कमांडर था और इस्राइल की तरफ रॉकेट दागने वाले गुट का नेतृत्व कर रहा था। वहीं, एजलदीन इस्राइली धरती के खिलाफ इस संगठन को फंड्स दिलवाने में अहम भूमिका निभा रहा था। घनेम भी इस संगठन की ब्रिगेड का नेतृत्व कर रहा था और इस्लामिक जिहाद से हमास को पैसे और हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था।
विज्ञापन
इस्राइली अधिकारियों ने कहा कि इस्लामिक जिहाद के जिन कमांडरों को मार गिराया गया है, वह इस्राइली नागरिकों के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहे थे। इस्राइल ने कहा कि वह ऐसे किसी भी शख्स को नहीं छोड़ेगा, जो हमारे खिलाफ आतंकवाद फैलाएगा। हम पूरी ताकत से इस्राइल की रक्षा करेंगे।