फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel air strikes in Iraq, Bombing at the weapon depot

इस्राइल ने इराक में किया एयर स्ट्राइक, हथियार डिपो पर बरसाए बम

Sat, 24 Aug 2019 03:06 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 03:06 AM IST
सार

  • अर्धसैनिक बल हशीद अल-शाबी के एक हथियार डिपो को हवाई हमले में निशाना बनाया है
  • हाल के दिनों में इस्राइल ने इराक में कई हवाई हमलों को अंजाम दिया है
  • हशीद अल-शाबी के चीफ फलाह अल-फैयद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है

विज्ञापन
Israel air strikes in Iraq, Bombing at the weapon depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty

विस्तार

सीरिया के बाद अब इस्राइल ने इराक में ईरान समर्थित अर्धसैनिक बलों के इस्तेमाल वाले एक हथियार डिपो पर बम बरसाए। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने इस्राइल ने उत्तरी बगदाद स्थित एक हथियार डिपो को निशाना बनाया। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि इस्राइल ने इराक में ईरान समर्थित ठिकाने पर हवाई हमले किए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका के अधिकारियों ने इराक में हथियार डिपो पर इस्राइली एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस्राइल ने राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित अर्धसैनिक बल हशीद अल-शाबी के एक हथियार डिपो को हवाई हमले में निशाना बनाया है। 
विज्ञापन


हमले में जानमाल का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि हाल के दिनों में इस्राइल ने इराक में कई हवाई हमलों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हशीद अल-शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहंदिस ने इन हमलों के लिए सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। मुहंदिस को अमेरिका का कट्टर विरोधी माना जाता है। हशीद अल-शाबी के चीफ फलाह अल-फैयद ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed