फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISIS travel advisory warns terrorists off coronavirus-hit Europe

दुनिया में खौफ पैदा करने वाले आतंकियों को भी कोरोना का खौफ, आईएस ने की यूरोप जाने से तौबा 

Sun, 15 Mar 2020 10:47 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Sun, 15 Mar 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
ISIS travel advisory warns terrorists off coronavirus-hit Europe
आईएसआईएस - फोटो : PTI

दुनिया में आतंक और खौफ पैदा करने वाला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) खुद कोरोना वायरस से डरा हुआ है। इसे देखते हुए उसने अपने आतंकियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने, हाथ धोकर खाना खाने और यूरोप न जाने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


चीन के बाद अब यूरोप इस वायरस की चपेट में है। इटली, स्पेन और ईरान में हालात चिंताजनक हैं। कोरोना से अब तक दुनियाभर में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब आईएस को अपने आतंकियों की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस ने अपने आतंकियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एहतियात बरतने और ऊपर वाले पर भरोसा रखने को कहा है। साथ ही खाने से पहले हाथ धोने, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने और यूरोप नहीं जाने की सलाह दी गई है। यह निर्देश आईएस के पत्र अल नबा में छपे हैं। बता दें कि आईएस के गढ़ इराक में फिलहाल कोरोना के 79 मामले सामने आए हैं। वहीं, सीरिया में इसका कोई केस नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएस अरब देशों में अपनी जमीन लगभग गंवा चुका है। मगर इराक और सीरिया में वह अभी भी सतर्क है। इराक में अब तक 101 मामले सामने आ चुके हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस वैश्विक महामारी का केंद्र अब यूरोप हो गया है। खासतौर से इटली, फ्रांस और स्पेन में हालात काफी खराब हैं। दुनिया में इस खतरनाक वायरस से अब 6000 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed