फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ireland's Indian-origin PM Leo Varadkar resigns for personal & political reasons

Ireland: आयरलैंड के प्रधानमंत्री पद से लियो वराडकर का इस्तीफा, बोले- अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लड़ूंगा

Wed, 20 Mar 2024 08:03 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने बुधवार को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मतदाताओं ने दो संवैधानिक संशोधनों पर जनमत संग्रह के दौरान सरकार को झटका दिया था। 

विज्ञापन
Ireland's Indian-origin PM Leo Varadkar resigns for personal & political reasons
लियो वराडकर - फोटो : X/@LeoVaradkar

विस्तार

आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने बुधवार को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। डबलिन में अपने भावनात्मक बयान के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। लियो वराडकर ने कहा कि उनका मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी फाइन गेल के लिए सीटें हासिल करने के लिए एक नया नेता मुझसे बेहतर स्थिति में होगा।
विज्ञापन


कई व्यक्तिगत और राजनीतिक कारण है- वराडकर
लियो वराडकर ने कहा कि अभी पद छोड़ने के मेरे कारण व्यक्तिगत और राजनीतिक हैं, लेकिन मुख्य रूप से राजनीतिक हैं। सात साल के कार्यकाल के बाद मुझे नहीं लगता कि मैं अब उस पद के लिए सबसे बढ़िया व्यक्ति हूं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के अन्य लोगों को मौका देना चाहता हूं। अपने भाषण में वराडकर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जब बच्चों के अधिकारों, एलजीबीटी समुदाय, महिलाओं के लिए समानता और उनकी स्वायत्तता की बात आती है तो देश अधिक समान और अधिक आधुनिक स्थान है।
विज्ञापन


त्याग पत्र में कहा कि दोबारा चुनाव नहीं लडेंगे
डबलिन में अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमने देश को अधिक समान और अधिक आधुनिक स्थान बना दिया है। वराडकर को फाइन गेल के भीतर बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ा है। उन्होंने घोषणा की है कि वे दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस महीने की शुरुआत में मतदाताओं ने दो संवैधानिक संशोधनों पर जनमत संग्रह के दौरान सरकार को झटका दिया था।  वराडकर हाल ही में वाशिंगटन से लौटे, जहां उन्होंने आयरिश प्रधानमंत्री की पारंपरिक सेंट पैट्रिक दिवस यूएसए यात्रा के हिस्से के रूप में राष्ट्रपति बाइडन और अन्य राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं लियो वराडकर?
लियो वराडकर का जन्म 18 जनवरी 1979 में हुआ। उनके पिता एक भारतीय प्रवासी थे और मां मरियम बतौर नर्स का काम करती थी। लियो वराडकर ने डॉक्टरी की पढ़ाई कि और कॉलेज के समय में ही फाइन गेल के टिकट पर काउंसलर का चुनाव जीता था। उनकी पार्टी 2011 में सत्ता में आई उस दौरान वे सरकार में मंत्री बने। खास बता है कि 2015 में उन्होंने अपने समलैंगिक होने का बात कबूली थी। 2017 में आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed