फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraq : ten people killed, over 20 wounded in an explosion in east Baghdad near a football stadium and a cafe

Iraq : इराक के पूर्वी बगदाद में फुटबॉल स्टेडियम के पास विस्फोट, दस लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Sun, 30 Oct 2022 01:04 AM IST
योगेश साहू एएनआई, बगदाद।
एएनआई, बगदाद। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 30 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि विस्फोट से आवासीय भवनों और फुटबॉल मैदान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं कई फुटबॉल खिलाड़ी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Iraq : ten people killed, over 20 wounded in an explosion in east Baghdad near a football stadium and a cafe
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

इराक के पूर्वी बगदाद में हुए विस्फोट में दस लोगों के मारे जाने और कम से कम 20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, धमाका एक फुटबॉल स्टेडियम और एक कैफे के पास हुआ। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चला है।  

विज्ञापन


विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं 
सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बगदाद में एक फुटबॉल मैदान के पास एक गैस टैंकर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से आवासीय भवनों और फुटबॉल मैदान को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है या कोई जानबूझकर किया गया हमला।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गैस टैंकर में हुए विस्फोट में पीड़ितों में सबसे ज्यादा फुटबॉल खिलाड़ी थे जो घटना के दौरान स्टेडियम में मोजूद थे। वहीं जो घायल हुए हैं उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इराक में नई सरकार के गठन के दो दिन बाद हुआ विस्फोट
वहीं यह विस्फोट इराक में नई सरकार के गठन के दो दिन बाद हुआ है। इराकी संसद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय नए मंत्रिमंडल को अपनी मंजूरी दे दी। पिछले साल विभिन्न शिया गुटों के बीच तीखे मतभेदों के कारण संसद राजनीतिक रूप से गतिरोध में आ गई थी।


इराकी संसद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय नए मंत्रिमंडल को अपनी मंजूरी दे दी।  पिछले साल विभिन्न शिया गुटों के बीच तीखे मतभेदों के कारण संसद राजनीतिक रूप से गतिरोध में आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed