फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian Actress Hengameh Ghaziani Removes Hijab In Insta Post, Arrested Day Later

Iran: ईरान की जानी-मानी अभिनेत्री ने हिजाब उतारकर इंस्टा पर किया पोस्ट, अगले दिन पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Nov 2022 03:08 PM IST
सार

ईरान की पुलिस ने जानी-मानी अभिनेत्री हेंगामेह गजियानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से ईरान में विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है।

विज्ञापन
Iranian Actress Hengameh Ghaziani Removes Hijab In Insta Post, Arrested Day Later
ईरानी अभिनेत्री हेंगामेह गजियानी - फोटो : Facebook@ Hengameh Ghaziani

विस्तार

ईरान की पुलिस ने यहां की जानी-मानी अभिनेत्री हेंगामेह गजियानी को गिरफ्तार कर लिया है। 52 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने हिजाब को हटाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में ऐसा किया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
शनिवार देर रात एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि 'इस क्षण से, मेरे साथ जो कुछ भी होता है उसके लिए ईरान की सरकार जिम्मेदार है, जान लें कि हमेशा की तरह, मैं अपनी आखिरी सांस तक ईरानी लोगों के साथ हूं।' वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गजियानी बिना हिजाब के एक पब्लिक प्लेस पर खड़ी हैं और फिर अपने बालों को बांधती हुई दिखाई देती हैं। वहीं पिछले हफ्ते भी गजियानी ने  एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ईरानी सरकार बाल-हत्यारा है जिसने 50 से अधिक बच्चों की हत्या की है।
विज्ञापन


गजियानी के साथ और भी कई प्रदर्शनकारियों को किया गया तलब
न्यायपालिका की मिजान ऑनलाइन समाचार वेबसाइट के अनुसार, गजियानी उन आठ लोगों में शामिल थीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई "भड़काऊ" सामग्री को लेकर तलब किया गया था। इनमें तेहरान फुटबॉल टीम पर्सेपोलिस एफसी के कोच याह्या गोलमोहम्मदी भी शामिल थे, जिन्होंने अधिकारियों के कानों तक उत्पीड़न सह रहे लोगों की आवाज नहीं लाने के लिए ईरान के राष्ट्रीय दस्ते के खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य
दरअसल, ईरान में महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य है और सार्वजनिक रूप से हिजाब को हटाना एक अपराध माना जाता है। अगर कोई महिला सार्वजनिक रूप से हिजाब उतारती है तो उसे कठोर से कठोर सजा मिल सकती है। बता दें कि महसा अमिनी की मौत के बाद हजारों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के रूप में ऐसा किया है।  


जानें ईरान में क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन
बता दें, हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान महसा अमिनी नाम की महिला को ईरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे ईरान में प्रदर्शन तेज हो गया। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की भी खबरें सामने आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed