फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-US Second Round Nuclear Talks End in Geneva Amid Rising Military Tensions Middle East security crisis

Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता बेनतीजा, अब आगे क्या होगा?

Wed, 18 Feb 2026 04:04 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:04 AM IST
सार

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में बातचीत का नया दौर खत्म हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। मंगलवार को हुई यह मुलाकात परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत थी।
 

विज्ञापन
Iran-US Second Round Nuclear Talks End in Geneva Amid Rising Military Tensions Middle East security crisis
अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में बातचीत का नया दौर खत्म हो गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। मंगलवार को हुई यह मुलाकात परमाणु मुद्दे पर दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत थी। जिनेवा में वार्ता व अभ्यास ऐसे समय हुए जब अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। जिनेवा में ईरान-अमेरिका की परोक्ष वार्ता 3 घंटे चली, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर फायरिंग अभ्यास शुरू कर मिसाइलें दागीं। उसने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव है। दूसरी तरफ, अमेरिका भी इस इलाके में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इन हालातों के बीच हुई इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है। 
विज्ञापन


ईरान ने दागीं मिसाइलें
ईरान ने घोषणा की है कि उसके अर्ध सैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने फारस व ओमान की खाड़ी स्थित होर्मुज स्ट्रेट में अभ्यास शुरू कर दिया है। ईरान के अंदर और उसके तट व द्वीप के साथ दागी गई मिसाइलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने लक्ष्यों को भेदा। यह जलमार्ग क्षेत्र महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग है जिससे दुनिया के 20% तेल का परिवहन होता है। उधर, जिनेवा में ईरान सिर्फ परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के पक्ष में रहा, जबकि अमेरिका घरेलू मुद्दों पर भी चर्चा चाहता है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सैन्य शक्ति में वृद्धि का विरोध
ईरान का अभ्यास अमेरिकी सैन्य शक्ति के विरोध में है। अमेरिका ने यहां अपने दो विमानवाहक पोत लगा रखे हैं। ईरानी युद्धाभ्यास का एक रेडियो संदेश होर्मुज स्ट्रेट के उत्तरी हिस्से में वहां से गुजरने वाले नौसैनिकों को भी मिला है। ईरान की यह दूसरी चेतावनी थी।


वार्ता में प्रगति, लेकिन स्पष्टता नहीं
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'जिनेवा में परमाणु मुद्दे पर हुई परोक्ष वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन अभी किसी स्पष्टता के संकेत नहीं मिले हैं।' अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास आराघची के साथ ओमान की मध्यस्थता में वार्ता की। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, 'प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर चर्चा बाकी है। ईरान ने अगले दो हफ्तों में हमारे रुख में मौजूद कुछ कमियों को दूर करने के लिए विस्तृत प्रस्तावों के साथ वापस आने को कहा है।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed