फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran: Uproar over girl's death in police custody over hijab, women took to the streets

Iran: हिजाब को लेकर पुलिस कस्टडी में लड़की की मौत पर हंगामा, सड़कों पर उतरीं महिलाएं, काट रहीं अपने बाल

Mon, 19 Sep 2022 05:44 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , तेहरान Published by: Amit Mandal Updated Mon, 19 Sep 2022 05:44 PM IST
सार

22 साल की महसा अमिनी की बीते शुक्रवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद से महिलाओं में भारी गुस्सा है और वो सड़कों पर उतरकर विरोध जता रही हैं।

विज्ञापन
Iran: Uproar over girl's death in police custody over hijab, women took to the streets
ईरान में हिजाब हटाकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान में हिजाब को लेकर पुलिस कस्टडी में हुई लड़की की मौत के बाद हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरी हुई हैं। ईरान में हिजाब पहनने के सख्त कानून के बावजूद महिलाएं हिजाब उतारकर और कई जगहों पर हिजाब जलाकर अपना विरोध जता रही हैं। इसी बीच ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें ईरानी लड़कियां अपने बालों को कैंची से काटती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


22 साल की महसा अमिनी की बीते शुक्रवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद से महिलाओं में भारी गुस्सा है और वो सड़कों पर उतरकर विरोध जता रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मौत का कारण का हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उस समय महसा पुलिस हिरासत में थीं। महसा को सिर पर ठीक से हिजाब नहीं पहनने के कारण हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीबीसी के अनुसार, घटना के समय मौजूद रहे गवाहों का कहना है कि महसा अमिनी को तेहरान से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने में ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि हिरासत के दौरान अमिनी को अचानक हार्ट अटैक आया था। दूसरी ओर महसा अमिनी के परिवार का दावा है कि महसा बिल्कुल स्वस्थ थीं। उनका आरोप है कि पुलिस हिरासत में ही कुछ ऐसा हुआ जिससे महसा की मौत हो गई। 


जानिए पूरा मामला
ईरान में 22 वर्षीय महसा अमिनी को हिजाब नियमों के खिलाफ जाना इतना महंगा पड़ा कि पुलिस हिरासत में उसे जान गंवानी पड़ी। उसे कुछ माह पहले सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाने का आग्रह करने पर सरकार की मॉरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लगातार प्रताड़ित किया। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी और कोमा में जाने के बाद महसा ने जान गंवा दी। 


इसी घटना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने शनिवार को सड़कों पर विरोध दर्ज कराया था। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन प्रदर्शनों की तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं चेहरे से हिजाब हटाकर अपना विरोध जता रही हैं। इसी तरह अमिनी के गृहनगर सक्केज में भी लोग सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ये भीड़ 'तानाशाह को मौत' जैसे नारे लगा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिनी के गृहनगर सक्केज में महिला प्रर्दशनकरियों ने अपने चेहरे से हिजाब हटाकर विरोध प्रदर्शित किया।

एक ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, ईरान-साघेज की महिलाओं ने 22 साल की महसा अमिनी की हत्या के विरोध में अपने सिर पर हिजाब (स्कार्फ) हटा दिया और नारा लगाया, तानाशाह को मौत! ईरान में हिजाब हटाना एक दंडनीय अपराध है। हम दुनिया भर के महिलाओं और पुरुषों से एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed