फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Supreme Leader Ayotollah Khamenei warns Israel of Tough Punishment over Hamas Chief Ismail Haniyeh Target

Iran: 'इस्राइल को मिलेगी सख्त सजा', हमास प्रमुख हानिया की हत्या को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की चेतावनी

Wed, 31 Jul 2024 02:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 31 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

ईरान के सबसे बड़े नेता ने आगे कहा, "आपराधिक और आतंकी यहूदी शासन ने हमारे घर पर ही एक मेहमान को शहीद कर दिया। इससे हमें बेहद तकलीफ हुई है। लेकिन इससे उसने अपने लिए सख्त सजा की पृष्ठभूमि तैयार कर ली है।"

विज्ञापन
Iran Supreme Leader Ayotollah Khamenei warns Israel of Tough Punishment over Hamas Chief Ismail Haniyeh Target
इस्राइल के पीएम नेतन्याहू और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई ने इस्राइल को चेतावनी जारी की है। खामनेई ने कहा है कि ईरान हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख की तेहरान में हत्या का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने खुद ही अपने लिए सख्त सजा का रास्ता बनाया है। 
विज्ञापन


ईरान के सबसे बड़े नेता ने आगे कहा, "आपराधिक और आतंकी यहूदी शासन ने हमारे घर पर ही एक मेहमान को शहीद कर दिया। इससे हमें बेहद तकलीफ हुई है। लेकिन इससे उसने अपने लिए सख्त सजा की पृष्ठभूमि तैयार कर ली है।" उन्होंने कहा कि हानिया को कभी भी शहादत से डर नहीं लगा और वह अपने जीवन में हमेशा यही चाहते थे। लेकिन यह कड़वी और कठिन घटना, जो कि ईरान की जमीं पर हुई, इसकी वजह से हम उनकी शहादत का बदला लेना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। 
विज्ञापन


खामनेई ने हानिया और उनकी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड की मौत पर संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि इस्माइल हानिया की बुधवार सुबह ही तेहरान में एक हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद हमास ने आरोप लगाया कि इस्राइल ने एयरस्ट्राइक में इस्माइल हानिया को मारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ईरान के राष्ट्रपति ने भी इस्राइल को घेरा
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि तेहरान अपनी स्वायत्ता और सम्मान को बचाने के लिए वह सब करेगा जो जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईरान और फलस्तीन के बीच संबंध पहले से भी ज्यादा मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि आज हम फलस्तीन के बहादुर नेता के निधन के बाद हम उसके दुख के साथ खड़े हैं। कल मैंने उनका विजयी हाथ उठाया था और आज मुझे उन्हें अपने कंधे पर ले जाकर दफनाना होगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी स्वायत्ता, सम्मान और गर्व की रक्षा करेगा और आतंकियों को उनके डरपोक कामों के लिए अफसोस करवाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed