{"_id":"5d46b5b18ebc3e6d0806a865","slug":"iran-seizes-another-tanker-in-gulf-area-said-state-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने खाड़ी में जब्त किया एक और टैंकर: सरकारी मीडिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने खाड़ी में जब्त किया एक और टैंकर: सरकारी मीडिया
Sun, 04 Aug 2019 04:08 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ईरान ने एक और विदेशी टैंकर को जब्त कर लिया है। रॉयटर्स ने सरकारी टीवी के हवाले से कहा है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने "फारस की खाड़ी में एक विदेशी टैंकर को जब्त कर लिया है, जो कुछ अरब देशों के लिए ईंधन की तस्करी कर रहा था।"
विज्ञापन
टीवी ने कहा है कि टैंकर में सात लाख लीटर ईंधन था। टैंकर में मौजूद सात नाविकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका ने ईरान के तेल क्षेत्र पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए। ये प्रतिबंध अमेरिका ने 2015 के परमाणु समझौते से बाहर आने के बाद दोबारा लागू किए थे।
विज्ञापन
बीते महीने ईरान ने ब्रिटेन का टैंकर स्टेना इंपीरो भी जब्त कर लिया था। इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से जब्त किया गया था। अमेरिका ने भी ओमान में दो तेल टैंकरों पर मई और जून में हुए हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया है, जबकि ईरान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन