फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's Warning Over Gaza War said If US Continues What It Has Been Doing

War: अमेरिका के आरोप से भड़के ईरान ने दी चेतावनी, कहा- ‘अगर यही करता रहा तो उसके खिलाफ खुलेंगे नए मोर्चे’

Sat, 28 Oct 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 09:38 AM IST
सार

विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दुल्लाहियान ने इस बात से इनकार कर दिया है कि ईरान ने हाल के दिनों में सीरिया और इराक में समूहों को अमेरिकी बलों को निशाना बनाने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
Iran's Warning Over Gaza War said If US Continues What It Has Been Doing
इस्राइल-हमास हमले के बाद की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच पिछले कई सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें साढ़े सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, इस्राइल का समर्थन कर रहे अमेरिका से ईरान चिढ़ गया है। उसने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपना समर्थन इस्राइल के लिए जारी रखेगा तो उसके खिलाफ नए मोर्चे खुल जाएंगे। 

विज्ञापन

हालांकि, विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दुल्लाहियान ने इस बात से इनकार कर दिया है कि ईरान ने हाल के दिनों में सीरिया और इराक में समूहों को अमेरिकी बलों को निशाना बनाने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्री ने कहा कि यह वाशिंगटन था ना कि तेहरान, जो इस्राइल-हमास की जंग के बीच हिंसा को बढ़ावा दे रहा था 

विज्ञापन

दूसरों को दे रहा शांति की सलाह
अमीरअब्दुल्लाहियान ने कहा, ‘अमेरिका दूसरों को शांति से काम लेने की सलाह दे रहा है, लेकिन उसने पूरी तरह से इस्राइल का पक्ष लिया है। अगर अमेरिका अब तक जो करता रहा है, उसे ऐसे ही जारी रखेगा तो अमेरिका के खिलाफ नए मोर्चे खुल जाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ चेताना चाहता हूं कि अगर ऐसे ही गाजा में महिलाओं और बच्चों की हत्या होती रही तो हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे। इसलिए अमेरिका को तय करना चाहिए क्या वह वास्तव में युद्ध को बढ़ाना चाहता है?’

अमेरिका ने लगाया था ये आरोप
गौरतलब है, अमेरिका ने हाल ही में कहा था कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े दो सीरियाई प्रतिष्ठानों पर उसने सैन्य हमले किए, जिनका इस्तेमाल क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ हमला करने के लिए किया गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि उनके पास इस बात का सबूत नहीं हैं कि ईरान ने स्पष्ट रूप से उन हमलों का आदेश दिया था, लेकिन वे ईरान को जिम्मेदार मानते हैं क्योंकि यह उन समूहों का समर्थन करता है, जिन्होंने उन्हें अंजाम दिया।

ईरानी मंत्री की चेतावनी
इस बयान के एक दिन बाद ही ईरान के विदेश मंत्री की चेतावनी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सीरिया और इराक में अमेरिकी बलों पर हमला करने वाले समूह स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं और उन्हें तेहरान से निर्देश नहीं मिला है। अमीरअब्दुल्लाहियान ने कहा, ‘उन्हें हमसे कोई आदेश, कोई निर्देश नहीं मिल रहा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed