फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's president insists Tehran does not seek nuclear bomb, dangles US business opportunities News In Hindi

Iran: ईरान में अमेरिकी निवेशकों के लिए खुले रास्ते, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- हम परमाणु बम के पीछे नहीं...

Wed, 09 Apr 2025 05:10 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 05:10 PM IST
सार

परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने परमाणु बम को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम वचन देते है कि हम परमाणु बम के पीछे नहीं है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी निवेशकों के लिए ईरान में निवेश करने की बात पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन
Iran's president insists Tehran does not seek nuclear bomb, dangles US business opportunities News In Hindi
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान - फोटो : एक्स/@मसूद पेजेशकियान

विस्तार

ईरान में परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी घमासान के बीच एक बार फिर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बयान सामने आया है। पेजेशकियन ने बुधवार को एक बार फिर वचन दिया कि उनका देश परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कोई समझौता होता है, तो ईरान में अमेरिकी निवेश को लेकर कोई आपत्ति नहीं होगी।

विज्ञापन

अमेरिकी निवेशकों का रास्ता साफ
तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि ईरान में अमेरिकी निवेशकों के लिए कोई विरोध नहीं है। अमेरिकी निवेशक आएं और निवेश करें। उन्होंने कहा कि 

विज्ञापन

हम परमाणु बम के पीछे नहीं हैं। आपने इसे 100 बार सत्यापित किया है, इसे 1,000 बार करें। बता दें कि राष्ट्रपति पेजेशकियन का यह बयान 2015 के परमाणु समझौते के बाद ईरान के बदले रुख से अलग था, क्यों कि ईरान ने अमेरिकी कंपनियों को अपने देश में निवेश करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 26/11 Mumbai Attack: 'तहव्वुर राणा को मिले कुकर्माें की सजा, मृत्युदंड से कम मंजूर नहीं', शहीद के पिता की मांग

सर्वोच्च नेता खामेनेई का किया जिक्र
साथ ही अपने बयान में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खामेनेई भी अमेरिकी निवेशकों को ईरान में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पेजेशकियन ने यह भी बताया कि शनिवार को ओमान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ के बीच बातचीत होगी, जो अप्रत्यक्ष रूप से होगी। हालांकि इस मामले में ट्रंप ने कहा था कि यह बातचीत सीधी होगी, जिसे तेहरान ने पहले दौर की बातचीत के बाद खारिज नहीं किया था।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: कैशलेस इलाज योजना में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को लगाई फटकार; मांगा स्पष्टीकरण

ईरान का बयान एक संकेत, समझिए

गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बैठक से पहले ईरानी राष्ट्रपति पेजेकियन का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान आकर्षित किया है, जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में ईरान के परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर दिया था और अब ईरान के साथ एक नया समझौता करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed