{"_id":"6858e07a348e8eb8da0cb830","slug":"iran-s-most-dangerous-missile-is-khurramshahr-4-which-caused-havoc-in-israel-know-its-features-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel Conflict: ईरान की सबसे खतरनाक मिसाइल है खुर्रमशहर-4, जिसने इस्राइल में मचाई तबाही, जानें खासियत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Israel Conflict: ईरान की सबसे खतरनाक मिसाइल है खुर्रमशहर-4, जिसने इस्राइल में मचाई तबाही, जानें खासियत
Mon, 23 Jun 2025 10:35 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:35 AM IST
सार
अमेरिका ने इस्राइल के साथ खुली जंग में कूदते हुए ईरान के तीन मुख्य परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज व इस्फहान पर बमधारी कर उन्हें तबाह कर दिया। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला किया और अपनी सबसे बड़ी मिसाइल दागी।
विज्ञापन
ईरान की मिसाइल खुर्रमशहर-4
- फोटो : AP/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने रविवार को इस्राइल पर हमले किए। इन हमलों में ईरान ने अपनी सबसे शक्तिशाली और बड़ी मिसाइल खुर्रमशहर-4 का इस्तेमाल किया। ईरान ने 40 मिसाइल दागकर इस्राइल को काफी नुकसान पहुंचाया। इस मिसाइल को इराक के खिलाफ यु्द्ध में भी इस्तेमाल किया गया था। आइए जानते हैं इसकी खासियत...।
ईरानी शहर के नाम पर बनी है मिसाइल
ईरान ने खुर्रमशहर-4 मिसाइल का नाम ईरानी शहर खोर्रमशहर के नाम पर रखा है। इसे 1980 के दशक में हुए ईरान-इराक युद्ध में भी इस्तेमाल किया गया था। इसे खेइबर मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। खेइबर से एक यहूदी किला है और जो अब सऊदी अरब में है।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के 20 घंटे..; ईरान पर अमेरिकी हमलों की पूरी टाइमलाइन
विज्ञापन
दो हजार किमी रेंज और 1500 किलो पेलोड ले जाने की क्षमता
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद इस्राइल पर दागी गई 40 खुर्रमशहर-4 मिसाइल की रेंज दो हजार किमी है। साथ ही यह 1500 किलो तक पेलोड लेकर जा सकती है। ईरानी सरकारी टीवी पर दिखाए गए मिसाइल के फुटेज में दावा किया गया कि यह ईरान की सबसे बड़ी मिसाइल है।
अमेरिका ने किए थे ईरान पर हमले
अमेरिका ने इस्राइल के साथ खुली जंग में कूदते हुए ईरान के तीन मुख्य परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज व इस्फहान पर बमधारी कर उन्हें तबाह कर दिया। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अमेरिका के सात बी-2 बमवर्षकों ने रविवार तड़के फोर्डो परमाणु ठिकाने पर 14 हजार किलो के 14 बंकर बस्टर बम गिराए और नौसेना की पनडुब्बियों ने नतांज और इस्फहान के परमाणु स्थलों पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं।
ये भी पढ़ें: कहीं उल्टा न पड़ जाए ईरान पर हमलों का ट्रंप का दांव, तेहरान के पलटवार पर दुनियाभर की निगाहें
ईरान ने दिया जवाब
इसके जवाब में ईरान ने तत्काल अमेरिका के किसी ठिकाने को तो निशाना नहीं बनाया, लेकिन इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला करते हुए उसके 14 शहरों पर खुर्रमशहर-4 हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं। 20वें दौर के इस मिसाइल हमले में तेल अवीव के पास बेन गुरियन हवाईअड्डे के साथ सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन