फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran president-elect reiterates support for Hezbollah

Iran: ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने हिज्बुल्ला के प्रति समर्थन दोहराया, इस्राइल की आलोचना की

Tue, 09 Jul 2024 03:08 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Jul 2024 03:08 AM IST
सार

ईरान के निव निर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशिकियान ने एक बार फिर हिजबुल्ला को समर्थन की बात को दोहराया है। इरानी राष्ट्रपति का यह बयान पहली विदेश नीति टिप्पणियों में से एक है।

विज्ञापन
Iran president-elect reiterates support for Hezbollah
ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान - फोटो : एक्स/@मसूद पेजेशकियान

विस्तार

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक बार फिर से लेबनान के हिज्बुल्ला समूह के लिए इस्लामी गणतंत्र के समर्थन की बात को दोहराया है और साथ ही फलस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई की निंदा की।

विज्ञापन


हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के लिए जारी किया गया बयान इरानी राष्ट्रपति का पहली विदेश नीति टिप्पणियों में से एक था।

इस्राइल के बेरूत पर कब्जा करने के बाद बनाया गया था हिजबुल्लाह समूह
ईरान हिजबुल्ला को वित्तीय और सैन्य सहायता प्रदान करता है, जिसे लेबनान के गृह युद्ध के दौरान 1982 में कट्टर दुश्मन इस्राइल  द्वारा बेरूत पर कब्जा करने के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की पहल पर बनाया गया था।
विज्ञापन


इब्राहिम रईसी की मौत के बाद राष्ट्रपति बने पेजेशकियान
ईरान में 19 मई को हेलिकॉप्टर हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद हुए दूसरे चरण के चुनाव में सुधारवादी नेता और देश में हिजाब के सख्त कानून में कुछ ढील देने के पक्षधर मसूद पेजेशकियान (69) ने जीत दर्ज की है। वह प्रतिद्वंद्वी कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराकर विजेता घोषित किए गए। पेजेशकियन को 1.63 करोड़ वोट मिले जबकि जलीली को 1.35 करोड़ मत मिले। मसूद को मिले एक करोड़ 63 लाख वोटों में से 50 फीसदी 30 साल से कम उम्र वालों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसूद पेजेशकियन को ईरान का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी थी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे गर्मजोशी भरे और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

कट्टर विचारधारा के खिलाफ हैं नए राष्ट्रपति पेजेशकियान
मसूद पजेशकियान ने चुनाव से पहले भी राजनीतिक भाषणों के दौरान कई बार हिजाब की खिलाफत की थी। उन्होंने कई बार कहा है कि वो किसी प्रकार के कट्टरपंथ के खिलाफ हैं, जो संस्कृति के नाम पर बने कानूनों पर सख्ती के साथ पेश आती है। इसी कानून में हिजाब की अनिवार्यता भी आती है, जो 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान में लागू हुआ। पेजेशकियन ने कहा, वह इस कानून की सख्ती के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed