Iran War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?
ईरान ने अमेरिका के एक और विमान को गिराने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस की कमांडो टीम ने अमेरिका का सी-130 विमान गिरा दिया। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
विस्तार
अमेरिकी पायलट को बचाने में लगे विमान को गिराने का दावा
गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने अमेरिका को दो विमानों और एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया था। इन्हीं में से एक विमान के एक पायलट का अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया था और दूसरे की तलाश जारी थी। उसी पायलट का रविवार को रेस्क्यू किया गया। ईरान का दावा है कि उसी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी जहाज सी-130 को निशाना बनाया गया।
ईरान के मुंबई में तैनात महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, कुछ ही पल पहले एक अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को पुलिस की स्पेशल फोर्स ने भारी गोलीबारी कर गिरा दिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह एक रिफ्यूलिंग विमान था।'
Iran’s Law Enforcement Information Center:
Moments ago, a U.S. C-130 support aircraft was destroyed by intense fire from a #police special forces unit.
Local sources report a hostile refueling aircraft was also shot down by police commandos in southern Isfahan.#Iran #War https://t.co/GKjNJNy1vH— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक तबाह विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। ईरान का दावा है कि ईरानी पुलिस कमांडो टीम ने इस विमान को गिराया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।
अमेरिका ने दी पायलट को बचाने की जानकारी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा 'हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। हमारे बहादुर क्रू मेंबर, जिन्हें आप सभी जानते हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।'