फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran insists it won't stop enriching uranium despite US demand News In Hindi

Iran-US: 'चाहे समझौता हो या न, यूरेनियम संवर्धन नहीं रुकेगा', परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका को ईरान की दो टूक

Thu, 22 May 2025 05:46 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 22 May 2025 05:46 AM IST
सार

अमेरिका से परमाणु वार्ता को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वह यूरेनियम संवर्धन नहीं रोकेगा। विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि समझौता हो या नहीं, संवर्धन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Iran insists it won't stop enriching uranium despite US demand News In Hindi
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान ने अपना सख्त रुख दोहराया है। बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हम यूरेनियम संवर्धन कभी नहीं रोकेंगे, चाहे समझौता हो या नहीं। बता दें कि अराघची यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच नए दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता की तैयारी हो रही है।अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। मामले में अमेरिका चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह छोड़ दे, लेकिन ईरान इसे अपना अधिकार मानता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- गाजा में भुखमरी: UN का दावा- राहत सामग्री वाले ट्रक फंसे, फलस्तीनी आबादी मदद से वंचित; खतरे में हजारों बच्चे

विज्ञापन

'ईरान बातचीत में हिस्सा लेगा या नहीं इसपर हो रहा विचार'
अराघची ने कहा कि उनकी सरकार अगले दौर की बातचीत में हिस्सा लेगी या नहीं, इस पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रोम में ईरान और अमेरिका की पांचवें दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत हो सकती है, हालांकि दोनों देशों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी एक दिन पहले कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका से चल रही परमाणु बातचीत का कोई ठोस नतीजा निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान पर हमले की तैयारी में इस्राइल
परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा दावा सामने आया है। इसके तहत कहा गया है कि अमेरिका को नई खुफिया जानकारी मिली है जिससे संकेत मिलते हैं कि इस्राइल ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी अमेरिका की एक न्यूज चैनल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है।


ये भी पढ़ें:- US-Iran: 'इस्राइल ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले कर सकता है'; अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने खतरे की ओर इशारा किया

क्या है पूरा मामला, समझिए
गौरतलब है कि 2015 में हुए परमाणु समझौते में ईरान ने यूरेनियम संवर्धन की सीमा 3.67% तक रखी थी, लेकिन 2018 में ट्रंप के अमेरिका को इस समझौते से अलग करने के बाद ईरान ने सभी सीमाएं तोड़ दी हैं और अब 60% तक संवर्धन कर रहा है, जो कि हथियारों में इस्तेमाल होने वाले स्तर (90%) के बहुत करीब है।

इस बीच अमेरिका और इस्राइल बार-बार ईरान पर दबाव बना रहे हैं। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं होता, तो ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है। वहीं, इस्राइल ने भी एकतरफा हमले की चेतावनी दी है, जिससे पहले से तनावग्रस्त मीडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed