फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran girl in coma alleged moral police assault for not wearing hijab in metro mahsa amini like case

Iran:ईरान में फिर भड़क सकते हैं विरोध प्रदर्शन! हिजाब नहीं पहनने पर पुलिस की पिटाई से 16 साल की लड़की कोमा में

Wed, 04 Oct 2023 10:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

आरोप है कि लड़की द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर महिला पुलिसकर्मियों ने मेट्रो में उसकी पिटाई की, जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई है। हालांकि ईरान की सरकार ने इससे इनकार किया है लेकिन ईरान में सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन
iran girl in coma alleged moral police assault for not wearing hijab in metro mahsa amini like case
पीड़िता की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर नैतिक पुलिस की पिटाई में जान गंवाने वाली महसा अमिनी और उसके बाद हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से लग रहा है कि ईरान ने कोई सबक नहीं सीखा है। दरअसल ईरान में फिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि ईरान की नैतिक पुलिस की पिटाई से एक 16 साल की लड़की कोमा में है और जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आरोप है कि लड़की द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर महिला पुलिसकर्मियों ने मेट्रो में उसकी पिटाई की, जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई है। हालांकि ईरान की सरकार ने इससे इनकार किया है लेकिन ईरान में सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


कुर्दिश संगठन का आरोप- नैतिक पुलिस ने पीटा
पीड़िता की पहचान अर्मिता गारावंद के रूप में हुई है। कुर्दिश संगठन हेंगाव ने आरोप लगाया है कि ईरान के नैतिक पुलिस बल की महिलाकर्मियों ने अर्मिता की मेट्रो ट्रेन में हिजाब नहीं पहनने के चलते पिटाई की। अर्मिता राजधानी तेहरान की निवासी है लेकिन मूल रूप से पश्चिमी ईरान के कुर्द बहुल इलाके केरमानशाह से उसका ताल्लुक है। बता दें कि करीब एक साल पहले ईरान में महसा अमिनी नामक एक युवती की भी वहां की नैतिक पुलिस ने हिजाब नहीं पहनने के आरोप में बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें महसा की मौत हो गई थी। महसा की मौत के बाद ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसमें सैंकड़ों लोग मारे गए और हजारों को गिरफ्तार किया गया। पूरी दुनिया से ईरान के लोगों को समर्थन मिला था।
विज्ञापन


महसा अमिनी जैसी घटना
अब महसा अमिनी की मौत के एक साल बाद फिर से एक और लड़की की नैतिक पुलिस की पिटाई में बुरी तरह घायल होने से ईरान की सरकार चौकन्ना है। हालांकि ईरानी सरकार ने लड़की के पुलिस द्वारा पिटाई से घायल होने से इनकार किया है और कहा है कि पीड़िता मेट्रो में ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से बेहोश हुई। हालांकि सोशल मीडिया पर पीड़िता की मौत की खबरें तेजी से वायरल हो रही है और तनाव का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


घटना का वीडियो आया सामने
पीड़िता का तेहरान के फज्र अस्पताल में इलाज चल रहा है और पीड़िता से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता के माता-पिता ने भी पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही मीडिया से बात की। सोशल मीडिया पर अर्मिता की कथित तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें उसके सिर और गर्दन पर पट्टियां बंधी हैं और उसके मुंह में पाइप लगा है। वह कोमा में है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है लेकिन उसमें बेहोश अर्मिता को कुछ महिलाएं मेट्रो से बाहर निकालती ही दिख रही हैं। तेहरान मेट्रो ने भी बयान जारी कर पुलिस द्वारा पीड़िता की पिटाई से इनकार किया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह घटना का चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed