फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran and Russia launch hacking attacks on British universities in attempt to steal coronavirus vaccine secrets

कोरोनाः वैक्सीन से जुड़ी जानकारी चुराने के लिए ईरान और रूस ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों पर शुरू किए हैकिंग हमले

Sun, 03 May 2020 06:36 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 03 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Iran and Russia launch hacking attacks on British universities in attempt to steal coronavirus vaccine secrets
साइबर क्राइम - फोटो : Social Media

ईरान और रूस पर आरोप लगे हैं कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए ब्रिटिश संस्थानों पर साइबर हमले शुरू कर दिए हैं। इन दोनों देश पर गोपनीय डाटा को चुराने का आरोप लग रहा है। हैकर्स ने ब्रिटेन के उन विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया है, जहां वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की टीम इस वायरस पर रिसर्च कर रही है और इसे खत्म करने के लिए शोध कर रही है। इसके अलावा कोविड-19 के टीके और परीक्षण किट से जुड़ी जानकारी भी चुराने की कोशिश हुई है।

विज्ञापन


नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर ने हमलों को पूरी तरह से निंदनीय करार दिया और पुष्टि की कि वे ऑनलाइन वार करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक जो विश्वविद्यालय और वैज्ञानिक कोरोना वायरस पर काम कर रहे हैं उनके ईमेल और सर्वर को निशाना बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए हैकर्स लगातार प्रयास करते रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे कोरोना वायरस की से जुड़ी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक हमने इस महामारी को हराने के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


एक अलग सुरक्षा स्रोत ने कहा कि बौद्धिक संपदा की चोरी एक गंभीर अपराध है। लेकिन जाहिर है अब हमें ब्रिटेन पीएलसी और इसकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि अब तक कोई बड़ा हमला सफल नहीं हुआ है और एनएचएस कंप्यूटर सिस्टम पर कोई हमला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्र के निदेशक, बिल इवानिना ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने अपने सभी चिकित्सा अनुसंधान संगठनों को खतरे की चेतावनी दी है। उन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि हम सभी अनुसंधान और उनके डेटा की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसी और ऑनलाइन अपराध को रोकने वाले लोगों ने ब्रिटेन के शोधकर्ताओं को शनिवार की रात एक चेतावनी जारी की है। रक्षा समिति के अध्यक्ष टोबीस एलवुड ने कहा कि ब्रिटेन को उचित रूप से प्रतिशोध लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।  


नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर ने कहा कि हमने कोरोना वायरस से संबंधित साइबर हमलों बढ़ोतरी दर्ज की है। हमारे विशेषज्ञ सभी संगठनों की मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed